भारतीय जनता पार्टी नेताओ ने केंद्र सरकार के ग्यारह साल की उपलब्धिया बतायी

भारतीय जनता पार्टी नेताओ ने केंद्र सरकार के ग्यारह साल की उपलब्धिया बतायी
  • नकुड मे केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर अयोजित कार्यक्रम

नकुड 14 जून इंद्रेश। केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियो की चर्चा की। कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासो से ही आज भारत विश्व पटल पर प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

यंहा टाबर रोड पर आयोजित सतगुरू डिग्री कालेज मे आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विकेश चैधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो राष्टरवादी सोच रखता है। प्रधानमंत्री के नेर्तत्व में केंद्र सरकार ने धारा 307 समाप्त करके कश्मीर को देश की मुख्य धारा मे शामिल किया। राममंिदर का निर्माण के अलावा अब आप्रेशन सिंदूर के माध्यम से आंतकवादियो व पाकिस्तान पर बडा प्रहार करके हिंदुस्तान से साफ कर दिया है कि देश पाकिस्तान के अस्थिर करने वाले प्रयास को बर्दाश्त नंही करेगा।

इस मौके पर वक्ताओ ने कहा कि विपक्ष द्वारा अप्रेशन सिंदूर पर सवाल उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस तो पाकिस्तान की भाषा बोलकर सेना पर ही सवाल उठाने का काम कर रही है। लेकिन देश का जनमानस अब विपक्ष की ओछी राजनीति को समझ चुका है। इस मौके पर ओबीसी मौर्चा के जिलाध्यक्ष राकेश सैनी ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री के साथ है। प्रधानमंत्री के नेर्तत्व मे देश एकजुट है। उन्होने केंद्र सरकार के ग्यारह वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियो की चर्चा की।

कार्यक्रम में राजेश त्यागी ,नगर मंडल अध्यक्ष आलोक जैन , महामंत्री राकेश गुप्ता, अवनीश चैधरी, राजकुमार चैधरी,सत्यवीरसिंह तिघरी, मोहित सैनी, सुभाष सिंधल आदि ने भी कार्यकर्ताओ को सबंाधित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *