भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा नेताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किये
नकुड [इंद्रेश त्यागी]। पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जंयती के मौके पर क्षे़त्र के भाजपा नेताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धसुमन अर्पित किये। इसके अलावा विकास खंड परिसर मे आयोजित कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री का किसानो के साथ संवाद भी सुना।
इस मौके पर जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा व नगर मंडलअध्यक्ष राकेश वर्मा, डा0 ओमपाल सिंह, शिवकुमार गुप्ता, राजसिंह माजरा आदि ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित की। ब्लाक प्रमुख चौ 0 हरिपाल सिंह, पवन सिंह रावल, आदि ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के मार्ग पर चलकर ही भाजपा आज वटवृक्ष बनी है। वास्तव मे वरिष्ठ नेताओ ने भाजपा केा आगे बढाकर सबसे बडे राजनीतिक दल के रूप मे परिवर्तित कर दिया। उनके योगदान को भूला नही जा सकता।
इस मौके पर सैंकडो भाजपा कार्यकर्ताओ व किसानो ने पूर्व प्रधानंमंत्री की जयती पर आयोजित प्रधानमंत्री के किसानों के साथ संवाद को सूना। उन्होनें नये कृषि कानूनों को देश व किसानों के हित मे बताया। कहा कि आंदोलनकारी किसानों को सरकार से बात कर कानूनों को समझना चाहिए तथा आदोलन को वापस लेना चाहिए।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषिपाल चौधरी, सतबीर सिंह तिघरी, राजेश त्यागी, शिवचरण वर्मा, पवन सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।