• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bhagwant Mann Germany Visits: जर्मनी से एक दिन देरी से क्यों आए सीएम भगवंत मान, विपक्ष ने उठाया सवाल

  • September 19, 2022
Bhagwant Mann Germany Visits: जर्मनी से एक दिन देरी से क्यों आए सीएम भगवंत मान, विपक्ष ने उठाया सवाल
  • पंजाब के सीएम भगवंत मान निवेशकों को लुभाने के लिए जर्मन दौरे पर गए हुए थे लेकिन वह अपने दौरे के निर्धारित समय से एक दिन बाद लौटे। इसको लेकर विपक्ष ने उन पर सवाल खड़े किए हैं।

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान जर्मनी से लौट आए हैं, लेकिन उनके एक दिन बाद लौटने को लेकर विपक्षी पार्टियों ने उन्हें घेरा है और जवाब मांगा है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल, सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, सुखपाल सिंह खैहरा आदि ने उनसे स्थिति को स्पष्ट करने को कहा है कि वह एक दिन देरी से क्यों लौटे?

सुखबीर बादल ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि जर्मनी दौरे पर गए मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुसियाना फ्लाइट से उतार दिया गया। बादल ने कहा कि यह मामला बेहद परेशान करने वाला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इतनी पी रखी थी कि उनसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था।

एक सह-यात्री के ट्वीट के हवाले से सुखबीर ने कहा कि इस तरह की रिपोर्टों ने पूरी दुनिया में पंजाबियों को न केवल परेशान किया है साथ ही उन्हें शर्मसार भी किया है। उन्होंने कहा कि हैरानी है कि मुख्यमंत्री की इन रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी और सरकार चुप है।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल से इस पर स्थिति साफ करने को कहा। उन्होंने भारत सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा, क्योंकि इसमें पंजाबियों और देश के गौरव का सवाल है। उन्होंने कहा कि यदि जर्मन एयर कंपनी ने ऐसा किया है तो सरकार को इसको लेकर जर्मन सरकार से बात करनी चाहिए।

पंजाब के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को जर्मनी में जिस हालात में फ्लाइट से उतारा गया है उसे देखते हुए मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। नेता विपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को जिस हालात में जर्मन में फ्लाइट से उतारा गया है उससे उन्होंने देश का सिर शर्म से नीचा कर दिया है।

बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपना पद छोड़ देना चाहिए। यह घटना आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के लिए भी फैसले लेने की खड़ी है कि अब तक अन्ना हजारे मूवमेंट के जरिए जिन सिद्धांतों पर चलने की वह बात करते रहे हैं उस पर कायम रहेंगे या सिर्फ यह बातें करने के लिए ही हैं। बिक्रम मजीठिया और सुखपाल खैहरा ने भी आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री से स्पष्टीकरण मांगने को कहा है।

 

 

 


Post navigation

Prev
Next
वेस्ट यूपी की राजनीति में योगी-जयंत लिख सकते हैं नई पटकथा, मुजफ्फरनगर की रैली में साधेंगे जाट और गुर्जर वोट

वेस्ट यूपी की राजनीति में योगी-जयंत लिख सकते हैं नई पटकथा, मुजफ्फरनगर की रैली में साधेंगे जाट और गुर्जर वोट

  • April 8, 2026
निकाह बना दिखावे का मैदान!” पाकिस्तानी कल्चर पर मौलाना इसहाक गोरा का सख़्त बयान

निकाह बना दिखावे का मैदान!” पाकिस्तानी कल्चर पर मौलाना इसहाक गोरा का सख़्त बयान

  • April 8, 2026
बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान पर एक्शन में CM योगी, मुआवजे को लेकर आज करेंगे समीक्षा बैठक

बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान पर एक्शन में CM योगी, मुआवजे को लेकर आज करेंगे समीक्षा बैठक

  • April 8, 2026
पांच हफ्ते बाद 40वें दिन सीजफायर, लाखों बेघर, हजारों मारे गए, पढ़ें ईरान-अमेरिका और इजरायल जंग की पूरी टाइमलाइन

पांच हफ्ते बाद 40वें दिन सीजफायर, लाखों बेघर, हजारों मारे गए, पढ़ें ईरान-अमेरिका और इजरायल जंग की पूरी टाइमलाइन

  • April 8, 2026
‘आज रात एक सभ्यता पूरी तरह होगी नष्ट’, अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ईरान पर ट्रंप का डराने वाला बयान

‘आज रात एक सभ्यता पूरी तरह होगी नष्ट’, अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ईरान पर ट्रंप का डराने वाला बयान

  • April 7, 2026
आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने उठाया ये कदम, 13 अप्रैल को सुनवाई

आबकारी नीति मामला: अरविंद केजरीवाल के बाद मनीष सिसोदिया ने उठाया ये कदम, 13 अप्रैल को सुनवाई

  • April 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • वेस्ट यूपी की राजनीति में योगी-जयंत लिख सकते हैं नई पटकथा, मुजफ्फरनगर की रैली में साधेंगे जाट और गुर्जर वोट April 8, 2026
  • निकाह बना दिखावे का मैदान!” पाकिस्तानी कल्चर पर मौलाना इसहाक गोरा का सख़्त बयान April 8, 2026
  • ईरान के साथ सीजफायर के ऐलान के बाद डोनाल्ड ट्रंप का नया मैसेज, कहा- होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका…. April 8, 2026
  • बुमराह की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा छक्का, फिर लगाया एक और सिक्स; गेंदबाज ने ऐसा दिया रिएक्शन April 8, 2026
  • बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान पर एक्शन में CM योगी, मुआवजे को लेकर आज करेंगे समीक्षा बैठक April 8, 2026
  • ‘मोदी नफरत की राजनीति पर फलते-फूलते हैं, बंगाल को अब विकास का मॉडल चाहिए’: मल्लिकार्जुन खरगे April 8, 2026
  • पांच हफ्ते बाद 40वें दिन सीजफायर, लाखों बेघर, हजारों मारे गए, पढ़ें ईरान-अमेरिका और इजरायल जंग की पूरी टाइमलाइन April 8, 2026
  • रवि किशन ने बता दिया CM योगी का ‘सीक्रेट’? अखिलेश यादव ने कसा तंज- ‘अब सांसद जी को सजा मिलेगी’ April 8, 2026
  • ‘आज रात एक सभ्यता पूरी तरह होगी नष्ट’, अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ईरान पर ट्रंप का डराने वाला बयान April 7, 2026
  • आईआईए प्रतिनिधिमंडल का अरुणाचल-असम दौरा, 16 एमओयू पर हस्ताक्षर April 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez