देश के लिए मर मिटने वाले देशभक्तों में भगत सिंह का नाम भुलाया नहीं जा सकता: राहुल वाल्मीकि

- सरकार भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपाई
देवबंद [24CN]: देश भक्ति और पराक्रम के अद्वितीय प्रतीक शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर भाजपा एवं हिंदू संगठनो के एक कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता सुमित सैनी के आवास मौहल्ला लहसवाडा पर किया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुऐ अभिषेक त्यागी ने कहा शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 हुआ था जिन्होने मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होने कहा कि अमर शहीद सरदार भगत सिंह राष्ट्र के लिए उनका प्रेम और बलिदान भारत की युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
भाजपा नगर उपाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि एवं अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि ने सयुंक्त रूप से कहा कि देश के लिए मर मिटने वाले देशभक्तों में भगत सिंह का नाम भुलाया नहीं जा सकता देश के प्रति उनका प्रेम दीवानगी और मर मिटने का भाव उनके शेरो शायरी और कविताओं में साफ दिखाई देता है तथा आज भी युवाओं में आज भी जोश भरने का काम करता है।
कार्यक्रम में शुभम त्यागी, विनीत सैनी, अपूर्व शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिजेंद्र जौहरी ने तथा संचालन मनीष त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुकुल कश्यप, दीपक चंचल, हर्षित वर्मा, अजय कुशवाहा, सन्नी वाल्मीकि, मनीष त्यागी, गगन त्यागी, बिजेंद्र जौहरी, सुमित सैनी, उद्देश्य चैधरी, रजत गर्ग, आकाश सैनी, राहुल सैनी, आकाश शर्मा, शिवा, कृष्णा सैनी, विकास सैनी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।