• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bengal Election 2021: CAA को लागू करने से पहले मतुआ के गढ़ में आने वाले नतीजे BJP के लिए अहम

  • April 21, 2021
Bengal Election 2021: CAA को लागू करने से पहले मतुआ के गढ़ में आने वाले नतीजे BJP के लिए अहम
Matua caste
  • Bengal Election 2021 बनगांव और कृष्णानगर विधानसभा सीटों को मतुआ जाति का गढ़ माना जाता है। 22 अप्रैल को यहां छठे चरण का मतदान होगा। ऐसे में मतुआ समुदाय के गढ़ में आने वाले नतीजे BJP के लिए अहम होंगे।

कोलकाता । बंगाल चुनाव में शरणार्थियों के लिए नागरिकता भाजपा (BJP) के लिए अहम चुनावी मुद्दा बनकर उभरा है। ऐसे में माना जा रहा है कि मतुआ समुदाय  (Matua community) के गढ़ में आने वाले नतीजे नए सीएए कानून (Citizenship Amendment Act) को लागू करने से पहले अहम भूमिका निभाएंगे क्योंकि इससे जनता के मूड का अंदाजा लगेगा।

बांग्लादेश की सीमा से लगे बनगांव और कृष्णानगर विधानसभा सीटों को मतुआ जाति का गढ़ माना जाता है और यहां पर छठे चरण में 22 अप्रैल को मतदान होगा। मतुआ, राज्य की अनुसूचित जाति की आबादी का बड़ा हिस्सा है और वर्ष 1950 से ही पहले पूर्वी पाकिस्तान और अब बांग्लादेश से  बंगाल में पलायन कर रहा है और इसकी बड़ी वजहों में एक धार्मिक आधार पर उत्पीड़न रहा है। माना जाता है कि राज्य में मतुआ जाति के 30 लाख लोग हैं जो नादिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना की चार लोकसभा सीटों और 30 से 40 विधानसभा सीटों के नतीजों को प्रभावित करते हैं।

इस चुनाव में संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को लागू करने के साथ-साथ राजनीतिक और धार्मिक पहचान  एवं विकास भी निर्णायक मुद्दा बनकर उभरा है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विरोधी भाजपा समुदाय को अपने पक्ष में करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं और स्थानीय समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से कई वादे कर रहे हैं। भाजपा के सांसद और मतुआ ठाकुरबाड़ी गुट (प्रभावशाली सामाजिक धार्मिक गुट) के नेता सांतनु ठाकुर कहते हैं, ‘‘तृणमूल कांग्रेस और माकपा सरकार ने मतुआ के लिए कुछ नहीं किया। यह भाजपा है जिसने समुदाय की चिंता की। इसलिए नागरिकता का वादा किया।’’

 उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने संसद में सीएए पारित कराया लेकिन तृणमूल कांग्रेस ने पूरी ताकत से बंगाल में इसका विरोध किया। हम इस अन्याय के खिलाफ मतदान करेंगे।’’उनके दावे का विरोध करते हुए तृणमूल कांग्रेस की पूर्व सांसद और समुदाय की दिवंगत मातृ नेत्री बीनापानी देवी की बहू ममताबाला ठाकुर ने दावा किया कि भाजपा झूठे वादे कर शरणार्थियों को बेवकूफ बना रही है। उन्होंने कहा,‘‘मतुआ इस देश के नागरिक हैं। उन्हें अपनी नागरिकता साबित करने की कोई जरूरत नहीं है।’’

 


Post navigation

Prev
Next
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

  • February 23, 2026
उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR

उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR

  • February 23, 2026
सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की

सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की

  • February 23, 2026
मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार

मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार

  • February 23, 2026
‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र

‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र

  • February 23, 2026
INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला…’

INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला…’

  • February 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप February 23, 2026
  • ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता February 23, 2026
  • भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत किसानों की समस्याओं पर किया गया विचार विमर्श February 23, 2026
  • महाराज सिंह कॉलेज में सेमिनार का आयोजन February 23, 2026
  • 28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करें पुल पहुंच मार्ग: नगरायुक्त February 23, 2026
  • अंसारी रोड पर 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण February 23, 2026
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन February 23, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बीएलओ की बैठक February 23, 2026
  • उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR February 23, 2026
  • सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की February 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez