• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Bengal Chunav: ममता के बाद भाजपा नेताओं पर चुनाव आयोग सख्त, सुवेंदु को दी चेतावनी, दिलीप घोष के बयान पर मांगा जवाब

  • April 13, 2021
Bengal Chunav: ममता के बाद भाजपा नेताओं पर चुनाव आयोग सख्त, सुवेंदु को दी चेतावनी, दिलीप घोष के बयान पर मांगा जवाब
  • Bengal Chunav चुनाव आयोग ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को भारत निर्वाचन आयोग ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को बीते 29 मार्च को दिए गए भाषण पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी किया है। इसके लिए उन्होंने 9 अप्रैल को जवाब दाखिल किया था।

कोलकाता । चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष से कल  सुबह 10 बजे तक कूचबिहार के सीतलकुची की घटना पर उनके बयान पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है। चुनाव आयोग ने भाजपा नेता राहुल सिन्हा पर अगले 48 घंटों तक किसी भी तरीके से चुनाव प्रचार करने से रोक लगा दी है। सिन्हा आज दोपहर 12 से 15 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक प्रचार नहीं करेंगे। उन पर ये रोक चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार के सीतलकुची में हुई हिंसा पर विवादित बयान देने के बाद लगाई गई है। वहीं, चुनाव आयोग ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को बीते 29 मार्च को दिए गए भाषण पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के आरोप में नोटिस जारी किया है।

चुनाव आयोग ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को उनके 29 मार्च को दिए गए भाषण के लिए चेतावनी दी है। इसके लिए उन्होंने 9 अप्रैल को जवाब दाखिल किया था। आयोग ने उन्हें सलाह दी है कि जब आदर्श आचार संहिता लागू है तो सार्वजनिक रूप से इस तरह के बयान देने से बचें। नोटिस में कहा गया है कि चुनाव आयोग ने पाया है कि आदर्श आचार संहिता के कुछ प्रावधानों का उल्लंघन हुआ है।

वहीं, हाबरा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राहुल सिन्हा ने सोमवार को कथित तौर पर विवादित बयान में कहा था कि कूच बिहार के सीतलकुची में चार नहीं, बल्कि आठ लोगों को केंद्रीय बलों द्वारा गोली मार दी जानी चाहिए थी।चुनाव आयोग ने भाजपा नेता राहुल सिन्हा पर अगले 48 घंटों तक किसी भी तरीके से चुनाव प्रचार करने से रोक लगा दी है। सिन्हा आज दोपहर 12 से 15 अप्रैल दोपहर 12 बजे तक प्रचार नहीं करेंगे। उन पर ये रोक चौथे चरण के मतदान के दौरान कूच बिहार के सीतलकुची में हुई हिंसा पर विवादित बयान देने के बाद लगाई गई है।

राहुल सिन्हा ने कहा था कि शीतलचुकी में चार की बजाय केंद्रीय बलों द्वारा आठ लोगों को मार दिया जाना चाहिए था। केंद्रीय बलों ने चौथे चरण के मतदान के दौरान सीतलकुची में सही कदम उठाया। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि केंद्रीय बल फिर से इसी तरह जवाब देंगे, अगर ऐसा सिताल्कुची में फिर से होता है।

वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष के रविवार को दिए बयान से नया विवाद खड़ा हो गया। एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा था कि अगर सीतलकूची में मारे गए शरारती लड़कों की तरह किसी ने कानून हाथ में लेने का प्रयास किया तो चुनावों के अगले चरण में भी कूचबिहार की तरह हत्याएं हो सकती हैं। इस पर तृणमूल कांग्रेस ने सख्त आपत्ति जताते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की थी। वहीं माकपा ने कहा था कि यह बयान भगवा दल के फासीवादी चेहरे को उजागर करता है।

बता दें, सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान सीआईएसएफ के जवानों से कुछ लोगों द्वारा राइफलें छीनने का प्रयास करने के बाद केंद्रीय बल ने गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। घोष ने कहा था कि सीतलकूची में शरारती लड़कों को गोली लगी। अगर कोई भी अपने हाथ में कानून लेने का दु:साहस करता है तो उसके साथ भी ऐसा ही होगा। उन्होंने ‘शरारती लड़कों’ के बारे में विस्तार से नहीं बताया।उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल को भी (पांचवें चरण के चुनाव के दिन) केंद्रीय बल मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। अगर उन्होंने अपने हाथ में कानून लेने का प्रयास किया तो सीतलकूची की तरह घटनाएं हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि घोष पहले भी कई विवादास्पद बयान दे चुके हैं।

वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखे पत्र में तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भाजपा नेता दिलीप घोष, राहुल सिन्हा सहित भाजपा के कई नेता कूच बिहार जैसी और घटनाओं की चेतावनी देकर हिंसा भड़का रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्रथा कि कहा भड़काऊ टिप्पणी के लिए भाजपा नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग कूचबिहार के शीतलकूची जैसी और घटनाओं की पुनरावृत्ति की धमकी दे रहे हैं, उन्हें राजनीतिक तौर पर पर प्रतिबंधित किया जाना चाहिए।

 

 


Post navigation

Prev
Next
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

  • February 23, 2026
उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR

उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR

  • February 23, 2026
सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की

सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की

  • February 23, 2026
मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार

मोहन भागवत बोले- भारत अब नहीं बंटेगा, जनसंख्या और UCC पर दिए अहम विचार

  • February 23, 2026
‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र

‘खानदानी बीमारी का इलाज…’, AI समिट में कांग्रेस के शर्टलैस प्रदर्शन पर भड़की BJP, नेहरू का भी किया जिक्र

  • February 23, 2026
INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला…’

INDIA गठबंधन के नेतृत्व पर CM उमर अब्दुल्ला का बड़ा बयान, ‘राहुल गांधी ने बीजेपी का मुकाबला…’

  • February 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप February 23, 2026
  • ई-कॉमर्स के अनियंत्रित विस्तार पर व्यापार मंडल ने जताई चिंता February 23, 2026
  • भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत किसानों की समस्याओं पर किया गया विचार विमर्श February 23, 2026
  • महाराज सिंह कॉलेज में सेमिनार का आयोजन February 23, 2026
  • 28 फरवरी तक हर हाल में पूरा करें पुल पहुंच मार्ग: नगरायुक्त February 23, 2026
  • अंसारी रोड पर 50 दुकानों से हटाया अतिक्रमण February 23, 2026
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा चार दिवसीय “आईसीटी आईबीएम स्किल्स बिल्ड ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम” का आयोजन February 23, 2026
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली बीएलओ की बैठक February 23, 2026
  • उमेश पाल हत्याकांड: पुलिस ने गुड्डू मुस्लिम समेत 3 आरोपियों के खिलाफ उठाया कदम, दर्ज की FIR February 23, 2026
  • सिंगापुर में CM योगी ने कहा- “यूपी में ना कर्फ्यू और ना दंगा, अब सब चंगा है”, ब्रह्मोस मिसाइल की भी तारीफ की February 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez