• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भाकियू तोमर ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

  • November 28, 2020
भाकियू तोमर ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते भाकियू तोमर के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय किसान यूनियन तोमर के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न मांगों के सम्बंध में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर उनका समाधान कराने की मांग की। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष चौ. सुदेश पाल के नेतृत्व में एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में मृतक किसान को 20 लाख रूपए का मुआवजा व शहीद का दर्जा देने, तीनों कृषि अध्यादेश बिल वापस लेने, किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तुरंत कराने, अहिंसक तरीके से आंदोलन करने वाले किसानों पर रोक न लगाने, धान क्रय केंद्र घुन्ना में तुरंत तोल कराने की मांग की।

उनका कहना था कि संविधान द्वारा हर नागरिक को अपनी बात कहने का अधिकार प्रदान किया गया है। इसके बावजूद सरकार अहिंसक तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कराकर उनके मौलिक अधिकारों का हनन कर रही है। ज्ञापन में सरसावा में रायपुर रोड स्थित तालाब की सफाई व निकासी कराने, सड़क दूधली के मौहल्ला पठानपुरा में 250 केवी के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 500 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने, गांव मुरादनगर उर्फ जीवाला मुस्तहकम में नाला निर्माण जल्द कराने, बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के सतपुरा में बाहरी लोगों के खनन से भरे डम्परों पर तुरंत रोक लगाने तथा गरीब किसानों को रोजगार दिलाने की मांग की। इस दौरान प्रदेश प्रभारी राव मोहसिन, जिला उपाध्यक्ष चौ. सतपाल व रईस मलिक, तहसील उपाध्यक्ष शाहिद अंसारी, सचिन चौधरी, आशीष चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष कानसिंह राणा, शहजाद, कल्लू ठेकेदार गंदेवड़ा, ब्लाक अध्यक्ष लुकमान, महानगर उपाध्यक्ष बिलाल, नदीम, डा. सोनू, अनिल राणा, हाजी नसीम, फरमान गौड़, आदीप त्यागी, वारिम, सुशील चौधरी, अजय पुंडीर, विकास चौधरी आदि किसान शामिल रहे।


Post navigation

Prev
Next
पूरे आयोजन के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से रहा ओत-प्रोत

पूरे आयोजन के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से रहा ओत-प्रोत

  • March 31, 2026
भरत विहार जैन मंदिर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

भरत विहार जैन मंदिर में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

  • March 31, 2026
द्रोणपुरी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर अवैध लोड जोड़ने की शिकायत

द्रोणपुरी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर अवैध लोड जोड़ने की शिकायत

  • March 31, 2026
पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने अवैध खनन से भरे ओवरलोड तीन ट्रक किए सीज

पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने अवैध खनन से भरे ओवरलोड तीन ट्रक किए सीज

  • March 31, 2026
महिला आयोग के निर्देश पर बालिका सुधार गृह का मासिक निरीक्षण,

महिला आयोग के निर्देश पर बालिका सुधार गृह का मासिक निरीक्षण,

  • March 31, 2026
उप आबकारी आयुक्त ने किया नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन

उप आबकारी आयुक्त ने किया नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन

  • March 31, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • बेमौसम बारिश से परेशान किसानों को मिला CM योगी का साथ, डीएम से मांगी रिपोर्ट, पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा April 1, 2026
  • रिंकू सिंह राही के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने दी IAS अधिकारी को सलाह, कहा- हमारी सरकार आने दो, हम… April 1, 2026
  • केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी 113.90 करोड़ की मदद, CM धामी ने जताया आभार April 1, 2026
  • बाबा साहेब के प्रपौत्र से अखिलेश यादव की मुलाकात पर आई बसपा की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा? April 1, 2026
  • कमर्शियल सिलेंडर की कीमत पर अखिलेश यादव बोले, ‘जिस अनुपात में दाम बढ़ते हैं, उससे अधिक…’ April 1, 2026
  • NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी April 1, 2026
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम April 1, 2026
  • ‘न रास्ता खुलेगा, न बात होगी…’, होर्मुज पर अमेरिकी दावे की ईरान ने निकाल दी हवा, ट्रंप को दिखाई आंख April 1, 2026
  • शराब नीति मामला: हाई कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी, लोअर कोर्ट ने किया था बरी April 1, 2026
  • ‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez