रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बजरंग बली भाजपा के साथ नहीं हैं। हमारे साथ हैं। उनका आशीर्वाद हमें मिला है।

”बजरंग बली हमेशा धर्म के साथ हैं”

भूपेश बघेल ने कहा, ”बजरंग बली हमेशा धर्म के साथ हैं। बजरंग बली हमेशा अन्यायी और अत्याचारियों को परास्त करते रहे हैं। कर्नाटक में यही हुआ है और आगे भी यही होने वाला है।”

 

”भाजपा के साथ नहीं हैं बजरंग बली”

बघेल ने कहा कि भाजपा के साथ बजरंग बली नहीं हैं। बजरंग बली का आर्शीवाद तो हमें मिला है।