अटूट श्रद्धा भाव से बनाया बाबा लाल दयाल का 670वां जन्मोत्सव

- सहारनपुर में बाबा लाल दयाल का जन्मोत्सव मनाते श्रद्धालु।
सहारनपुर। सतगुरु बाबा लाल दयाल जी का 670वं जन्मोत्सव लाल द्वारा बाडा लाल दास प्रांगण में बड़ी धुमधाम से मनाया गया। भजन गायकों ने एक से बढक़र एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर सभी को झूमने पर विवश किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ व उसके पश्चात प्रधान अशोक अरोडा, महामंत्री राजेश कपूर एवं लाल द्वारा पमुख इंद्र मोहन जोशी द्वारा धर्मध्वजारोहण कर किया गया।
तत्पश्यात सुन्दरकांड जी का पाठ सम्पन्न हुआ। अम्बाला से पधारी वर्षा रागिनी ने भजनों एवं धर्म उपदेश का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वर्षा रागिनी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बाबा लाल जी की तपो भूमि है तथा तपोभूमि में आने मात्र से ही भक्तों का कल्याण हो जाता है।
महामंत्री राजेश कपूर ने कहा कि बावा लाल जी एक युगदृष्टा संत थे जिन्होंने सहारनपुर में गंगा की प्रकट की। मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि संतों का जन्म ही लोक कल्याण के लिए होता है। मेयर डा. अजय सिंह ने गुरु के जन्मोत्सव की संगल को बधाई देते हुए कहा कि गुरु की वाणी को जीवन में उतार कर ही हम अपना कल्याण कर सकते है। प्रदीप सूरी, राज कुमार गंभीर एवं विनोद शर्मा ने गुरु की वाणी पर प्रकाश डाला। पुष्करराज कपूर, प्रशांत अरोड़ा, पवन अवस्थी, सचिन लूथरा, मनीष अरोड़ा एवं मनीष आनंद ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस अवसर पर पूजा कपूर, सोनिका कालरा, नीलम शमी, विजय भाटिया ने भी सुन्दर भजन प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में राजेश कपूर, प्रदीप शर्मा, रवि कुमार, हरीश मल्होत्रा, जुग्गी लाल भाटिया, रमेश बाँगा, सुनील पाहुजा, रमेश भाटिया, गौरव गाँधी, पारस भाटिया, रवि भाटिया, नवीन भाटिया, कुलदीप धमीजा, सन्नी ठक्कर, प्रवीन वोहरा, गौरव डंग, सीमा आनंद, अनामिका गुजराल, पूजा गुजराल, शिवम बांगा आदि सहित भारी संख्या में सेवक मौजूद रहे।