• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Ayodhya Ram Mandir: पांच अगस्त 2020… तारीख नहीं, पीढ़ियों के संघर्ष का गौरवमयी क्षण

  • August 5, 2022
Ayodhya Ram Mandir: पांच अगस्त 2020… तारीख नहीं, पीढ़ियों के संघर्ष का गौरवमयी क्षण
  • अयोध्‍या में कोटि-कोटि राम भक्तों की चिर साध साकार हो रही है। भव्य राम मंदिर के साथ दिव्य अयोध्या भी हो रही निर्मित। दो वर्ष की यात्रा में राम मंदिर अपेक्षित आकार लेने लगा है। वर्ष 2024 तक रामलला को भव्य मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने का लक्ष्य।

अयोध्‍या। पांच अगस्त 2020… वह तारीख जो भले ही पांच सदी की प्रतीक्षा और पीढ़ियों के संघर्ष के बाद आई, लेकिन शताब्दियों के लिए इतिहास में अंकित हो गई। बंदनवार, कलश और शुभ प्रतीकों से सुसज्जित अयोध्या ने युगों बाद पुन: उस क्षण को जिया जब राम वनवास से लौटे थे। इसी दिन राम मंदिर के भूमिपूजन के लिए प्रधानमंत्री के साष्टांग होते ही धर्मध्वजा शिखर पर थी और भावनाएं सरयू की लहरों की तरह निर्मल। अब उस तारीख का दो वर्ष पूरे हो चुके हैं तो अवलोकन कर आत्मगौरव की अनुभूति स्वाभाविक है

मंदिर के रूप में कोटि-कोटि राम भक्तों की चिर साध साकार हो रही है। इन दो वर्ष की यात्रा में राम मंदिर अपेक्षित आकार लेने लगा है। चार सौ फीट लंबे एवं तीन सौ फीट चौड़े विस्तृत भू क्षेत्र में 12 से 15 मीटर तक गहरी कृत्रिम चट्टान गत वर्ष ही ढाली जा चुकी है। पांच फीट मोटी एक और परत ढाल कर कृत्रिम चट्टान रूपी नींव को अभेद्य बनाया गया है।

jagran

इन दिनों इसी अभेद्य और लगभग 50 फीट मोटी नींव पर मंदिर का प्रतिष्ठान (प्लिंथ) निर्माण पूर्णता की ओर है। राम मंदिर के गर्भगृह यानी जहां रामलला स्थापित किए जाएंगे, उसकी प्लिंथ तैयार होने के साथ गत एक जून से उसका भी निर्माण शुरू हो चुका है। इसी माह के अंत अथवा अगले माह के मध्य तक तक प्लिंथ निर्माण पूरा हो जाएगा और इसके बाद निर्धारित मानचित्र के अनुरूप संपूर्ण मंदिर के लिए शिलाएं संयोजित करने का काम शुरू हो जाएगा

गौरवमय अतीत के अनुरूप आकार पाने की प्रक्रिया से गुजर रही रामनगरी उस दिन के लिए आतुर भी प्रतीत हो रही है, जब भव्य राम मंदिर और दिव्य अयोध्या का स्वर्णिम शिखर प्रशस्त हो रहा होगा। मंदिर निर्माण पांच एकड़ में ही हो रहा है और परिसर की बाकी 70 एकड़ भूमि पर भव्य मंदिर के पूरक प्रकल्प के तौर पर सांस्कृतिक उपनगरी विकसित की जानी है। इसके बावजूद मंदिर निर्माण की हलचल परिसर के बाहर से ही अनुभूत होती है।

jagran

श्रद्धालुओं के दबाव को आत्मसात करने के लिए प्रशासन ने हनुमानगढ़ी चौराहा को पार करती सड़कों को लगभग दो गुणा बढ़ाने का ब्लूप्रिंट तैयार कर रखा है। तब यह चौराहा भी आठ गुणा अधिक प्रशस्त हो उठेगा। प्रशासन रामजन्मभूमि, पुण्य सलिला सरयू और कई अन्य प्रमुख स्थलों एवं मंदिरों से जुड़ते मार्गों को विकसित-विस्तृत करने की तैयारी में है।

मार्ग चौड़ीकरण की योजना भव्य मंदिर के साथ दिव्य अयोध्या की परिकल्पना को साकार करने का किंचित आयाम भर है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से अयोध्या को दुनिया की शीर्ष सांस्कृतिक एवं पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है।

हम सही द‍िशा में बढ़ रहे : श्रीराम की गरिमा-महिमा के अनुरूप राम मंदिर को भव्य वास्तु के रूप में विकसित किया जाना हमारी प्राथमिकता रही है। हम सतत प्रयास, पूर्ण सावधानी और पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह लक्ष्य प्राप्त करते जा रहे हैं। वर्ष 2024 की मकर संक्रांति तक रामलला को भव्य मंदिर के गर्भगृह में स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है और हम सही दिशा में बढ़ते जा रहे हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा

  • March 27, 2026
अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’

  • March 27, 2026
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’

  • March 26, 2026
विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

  • March 26, 2026
रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो…

  • March 26, 2026
बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • राहुल गांधी की टी-शर्ट पर किरेन रिजिजू का प्रहार, बोले- उनका दिमाग सलाहकारों ने ‘हाईजैक’ कर लिया है March 27, 2026
  • LPG संकट पर Akhilesh Yadav का BJP पर तंज, ‘एक कचौरी, एक समोसा… अब Gas पर नहीं भरोसा’ March 27, 2026
  • यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी March 27, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी आज मुख्यमंत्रियों से करेंगे सीधा संवाद, पश्चिम एशिया के हालात पर होगी चर्चा March 27, 2026
  • अयोध्या में आज रामलला के तीसरे जन्मोत्सव पर धूम, 5 मिनट तक प्रभु के ललाट पर विराजेगा ‘सूर्य तिलक’ March 27, 2026
  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez