अम्बेहटा : नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म का प्रयास
नकुड़: अम्बेहटापीर में नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है।
अम्बेहटापीर के निकटवर्ती ग्राम की एक नाबालिक लड़की कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा है। आरोप है कि अम्बेहटा का ही एक लड़का अदनान उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।
आरोप है की घर पर उसने लड़की से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी सुचना आस पड़ोस के लोगो व बजरंगदल कार्यकर्ताओं को हो गयी. बजरंगदल कार्यकर्ता अन्य लोगो को साथ लेकर लड़के के घर पंहुच गए। उन्होंने लड़की को अदनान के चंगुल से छुड़ाकर उसके परिवारजनों को सौंप दिया। लकड़ी की माँ ने लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास की तहरीर अम्बेहटा चौकी में दी है।
मामला अलग-अलग धर्मो से होने के चलते संवेदनशील बना हुआ है। बजरंगदल के जिला सहसंयोजक अम्बजु शर्मा ने आरोप लगाया कि मुस्लिम लड़के जानबूझकर हिन्दू लड़कियों को लव-जिहाद का शिकार बना रहे है। बजरगंदल ने प्रशासन के मांग की कि वह इन लव-जिहादियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करे।
