• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

देवबंद से गिरफ्तार तलहा के मोबाइल डाटा छानबीन में जुटी एटीएस, पूछताछ मिलीं कई अहम जानकारियां

  • May 9, 2022
देवबंद से गिरफ्तार तलहा के मोबाइल डाटा छानबीन में जुटी एटीएस, पूछताछ मिलीं कई अहम जानकारियां
  • दारुल-उलूम देवबंद से पकड़े गए छात्र तलहा तालुकदार बिन फारुख ने बताया कि उसके बांग्लादेशी साथी अब्दुल्ला ने टेलीग्राम चैनल के लिंक भेजकर उन ग्रुप्स से जोड़ा था जिसमें जेहादी साहित्य व वीडियो आते रहते हैं। अब्दुल्ला 2021 में कुछ माह देवबंद में भी रहा है।

लखनऊ। इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल-उलूम देवबंद से पकड़े गए छात्र तलहा तालुकदार बिन फारुख से उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी एटीएस) को कई अहम जानकारियां मिली हैं। मोबाइल डाटा और हस्तलिखित चार रजिस्टर जो बांग्ला भाषा में लिखे थे, उनकी विषय वस्तु का विश्लेषण कराया जा रहा है। चार दिन की रिमांड पर लिये गए तलहा से गहन पूछताछ की जा रही है, उसमें महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलने की संभावना है।

एटीएस की टीम ने 29 अप्रैल को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक तलहा तालुकदार बिन फारुख को गिरफ्तार किया था। अभियुक्त दारुल-उल-उलूम में रहकर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था। उसके विरुद्ध देवबंद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

एटीएस ने कोर्ट से दो बार दो-दिन की पुलिस रिमांड स्वीकृत की। अब तक की पूछताछ में तलहा ने बताया कि उसके बांग्लादेशी साथी अब्दुल्ला ने टेलीग्राम चैनल के लिंक भेजकर उन ग्रुप्स से जोड़ा था जिसमें जेहादी साहित्य व वीडियो आते रहते हैं। अब्दुल्ला 2021 में कुछ माह देवबंद में भी रहा, जहां तलहा की लगातार अब्दुल्ला से बात व मुलाकात होती रहती थी।

अब्दुल्ला ने ही तलहा का सेफ ब्राउजर आदि का प्रयोग करना सिखाया। जांच एजेंसी तलहा के साथी अब्दुल्ला की तलाश कर रही है। एटीएस के अनुसार तलहा फारुख से उसके हस्तलेख में चार रजिस्टर बरामद हुए जो बांग्ला भाषा में हैं। उनका अनुवाद कराकर विषय वस्तु का विश्लेषण किया जा रहा है। ऐसे ही मोबाइल डाटा का भी विश्लेषण होगा।

तलहा से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आतंकवाद निरोधक दस्ता देवबंद के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य शहरों में भी अपनी छानबीन का दायरा बढ़ा रही है। यह पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है कि तलहा बीते दिनों कहां-कहां गया था और वह किन लोगों के सीधे संपर्क में रहता था

 


Post navigation

Prev
Next
पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर

  • March 28, 2026
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

पश्चिम एशिया में जारी संकट पर हाई-लेवल मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्री समूह की बैठक

  • March 28, 2026
‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

‘भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता…’, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मनोज तिवारी का ताजा बयान

  • March 28, 2026
नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

नोएडा बना रणक्षेत्र, आज पीएम मोदी, सीएम योगी ने चलाए शब्द बाण, कल अखिलेश भी संभालेंगे कमान

  • March 28, 2026
पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

पश्चिम एशिया संकट पर सर्वदलीय बैठक से PM Modi क्यों नदारद? संजय राउत ने ‘टीम इंडिया’ पर उठाए सवाल

  • March 28, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सहारनपुर के विकास के लिए 72 करोड़ 85 लाख के कार्यो को हरी झण्डी March 28, 2026
  • ‘देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान March 28, 2026
  • ढमोला की सफाई के बाद करायी जायेगी पांवधोई की सफाई March 28, 2026
  • थाना कुतुबशेर पुलिन ने आयोजित चैपाल में महिलाओं व बालिकाओं को किया आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक March 28, 2026
  • एसएसपी ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू करने के दिए निर्देश March 28, 2026
  • जेवर एयरपोर्ट से बदलती नजर आएगी सहारनपुर की तस्वीर, विकास को मिलेगी नई उड़ान March 28, 2026
  • उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का 08 एवं 09 अप्रैल को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित March 28, 2026
  • आमने सामने से बाईक टकराई , युवक की मौत March 28, 2026
  • पाकिस्तान निकला सुपरस्टार भिखारी, IMF के आगे फिर पहुंचा लेकर कटोरा; 1.2 अरब डॉलर हुए मंजूर March 28, 2026
  • PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं… March 28, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez