एंटी रोगियों टीम ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

एंटी रोगियों टीम ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
  • सहारनपुर में स्कूली छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देती एंटी रोमियो टीम।

सहारनपुर [24CN]। एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल की बालिकाओं तथा सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं से वार्ता कर उन्हें हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जानकारी प्रदान की।

एंटी रोमियो टीम मिशन शक्ति अभियान के तहत आज थाना चिलकाना क्षेत्र में पहुंची जहां उन्होंने स्कूली छात्राओं से सम्पर्क कर उन्हें हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी तथा उन्होंने जागरूकत करते बताया कि यदि कोई उनके साथ छेड़छाड़ अथवा दुव्र्यवहार करता है तो इसकी जानकारी तुरंत विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों डायल 113 आदि पर दें। उन्होंने छात्र-छात्राओं को छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों से निपटने के टिप्स भी दिए। इसी श्रृंखला में एंटी रोमियो टीम ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों बस स्टॉपेज आदि पर महिलाओं से भी सम्पर्क किया तथा उन्हें भी यात्रा के दौरान छेड़छाड़ करने वालों के बारे में हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी।