• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

संकट के बीच गांधीनगर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, अमित शाह बोले- अन्य राज्यों को मिलेगी मदद

  • April 24, 2021
संकट के बीच गांधीनगर में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन, अमित शाह बोले- अन्य राज्यों को मिलेगी मदद
Amit Shah Oxygen plant
  • देश में इस वक्त कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ऑक्सीजन संकट पैदा हो गया है। बदतर होती स्थिति के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में गांधीनगर के आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। जानें क्या बोले अमित शाह।

नई दिल्ली । देश में इस वक्त कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते ऑक्सीजन संकट पैदा हो गया है। बदतर होती स्थिति के बीच गृहमंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में गांधीनगर के आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नीतिन पटेल भी मौजूद रहे। अमित शाह ने इश दौरान दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाने की भी बात कही।

पीएम केयर फंड से चलाया गया अभियान

गृह मंत्री ने कहा कि पीएम केयर फंड से ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए देशभर में विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत गुजरात में 11 नए पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किए गए हैं। गुजरात में उत्पादित ऑक्सीजन की अतिरिक्त मात्रा अन्य राज्यों में पहुंचाई जाएगी।

बता दें कि देश में इस वक्त कोरोना वायरस की तीसरी लहर चल रही है। लगातार तीन लाख से ज्यादा मामले देश में दर्ज किए गए जा रहे है। स्थिति बेकाबू होती जा रही है। हाहाकार जैसे बन रहे हालात के चलते अस्पतालों में स्थिति बिगड़ रही है। देश के अधिकतर राज्यों में मरीजों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर भी समय पर नहीं मिल पा रहे है। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की जान जा रही है। ऐसे में सरकार की तरफ से भी हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं कि मरीजों को सभी सुविधाएं मिले।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कई राज्यों की तरफ से ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि जल्द ही ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रेलवे और वायुसेना को भी लगाया है। इस दौरान पीएम ने कहा था कि ऑक्सीजन की सप्लाई में लगने वाले समय को कम करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे और वायुसेना को भी लगाया गया है। स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही और टैंकरों की एयरलिफ्टिंग की जा रही है।

 


Post navigation

Prev
Next
हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

  • March 23, 2026
अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

  • March 23, 2026
असदुद्दीन ओवैसी के इस फैसले पर चौंके इमरान मसूद! कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि जब…

असदुद्दीन ओवैसी के इस फैसले पर चौंके इमरान मसूद! कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि जब…

  • March 23, 2026
क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ‘सबसे पहले मैं उनके खिलाफ…’

क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ‘सबसे पहले मैं उनके खिलाफ…’

  • March 23, 2026
‘सड़क पर नमाज पढ़ने वाले पाकिस्तान जाएं या फिर…’, यूपी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का विवादित बयान

‘सड़क पर नमाज पढ़ने वाले पाकिस्तान जाएं या फिर…’, यूपी के मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह का विवादित बयान

  • March 23, 2026
‘कीमत तो चुकानी होगी’, होर्मुज पार करने वाले चुनिंदा जहाजों से ईरान करेगा वसूली; 18 करोड़ देना होगा टोल

‘कीमत तो चुकानी होगी’, होर्मुज पार करने वाले चुनिंदा जहाजों से ईरान करेगा वसूली; 18 करोड़ देना होगा टोल

  • March 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हुसैनीवाला बॉर्डर पर खून से तिलक कर जूनियर भगत सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि March 23, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 23, 2026
  • डा. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सपाईयों ने स्मरण, अखिलेष के मुख्यमंत्री को बनाने का संकल्प March 23, 2026
  • राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम: केएल अरोड़ा March 23, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित आरोपी, दूसरा फरार March 23, 2026
  • मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक March 23, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़ March 23, 2026
  • तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस March 23, 2026
  • दिनदहाडे अंबेहेटा मे हुई फायरिंग की घटना मचा हडकंप, बाईक सवारो ने युवक पर दागी गालियां, बाल बाल बचा March 23, 2026
  • चाप्परचीडी में सिलेंडर लीक होने से लगी आग मे लाखो का नुकसान March 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez