अक्षय चौधरी भाकियू के मंडल महामंत्री नियुक्त

- सहारनपुर में अक्षय चौधरी को नियुक्ति पत्र सौंपते प्रदेशाध्यक्ष ठा. योगप्रताप सिंह।
रामपुर मनिहारान। अक्षय चौधरी साढोली हरिया को भारतीय किसान यूनियन (भानू ) का मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस्लामनगर स्थित एक वैंकट हाल में आयोजित भाकियू भानू के मिलन समारोह में प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर योगप्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों के एकजुट होने की आवश्यकता है। किसानों की एकजुटता से उन्हें उनके अधिकार मिल सकते हैं। इसलिए किसान एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें।
नवनिर्वाचित मंडल महामंत्री अक्षय चौधरी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है, वह उसका ईमानदारी व निष्ठां के साथ पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिये गन्ना भुगतान, बिजली, खाद, फसल का लाभकारी मूल्य व अन्य समस्याओं के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजू माजरा, मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम को संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर देवेंद्र चैहान व संचालन विकास गुर्जर नोएडा ने किया।