shobhit University Gangoh
 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत में सुधार, एम्स ने दी जानकारी

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत में सुधार, एम्स ने दी जानकारी
  •  एम्स प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और सेहत में सुधार हो रहा है। बता दें कि बुधवार को बुखार और कमजोरी के चलते तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया।

नई दिल्ली। बुखार होने के बाद दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराए गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (Former Prime Minister Manmohan Singh) की हालत स्थिर बनी हुई है और अब उनकी तबीयत में भी सुधार हो रहा है। बता दें कि बुखार और कमजोरी के चलते बुधवार को  उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। इसके बाद से यहां पर उनका उपचार चल रहा है। एम्स प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराए गए पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में अब सुधार हो रहा है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंडाविया और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत अन्य कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को एम्स पहुंचकर मनमोहन सिंह का हालचाल लिया। इस कड़ी में जहां स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शाम को एम्स आए। यहां पर राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उनकी सेहत की जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत की। बताया जा रहा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एम्स के दौरे के दौरान पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर से भी मुलाकात की।

गौरतलब है कि पूर्व पीएम को उपचार के लिए एम्स के कार्डियो-न्यूरो केंद्र के निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल डा. नीतीश नाइक के नेतृत्व में ह्रदय रोग विशेषज्ञों की टीम मनमोहन सिंह का इलाज कर रही है। कहा जा रहा है कि मनमोहन सिंह को सप्ताह की शुरुआत यानी सोमवार को बुखार आ गया था। इसके बाद राहत नहीं मिलने पर उन्हें कमजोरी महसूस होने लगी थी। ऐसे में बुधवार को उन्हें एम्स में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया।

Jamia Tibbia