• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Agnipath Scheme Protests: कैंपस फ्रंट आफ इंडिया का नाम आया सामने, खुफिया एजेंसियों को मिले महत्वपूर्ण सुराग

  • June 18, 2022
Agnipath Scheme Protests: कैंपस फ्रंट आफ इंडिया का नाम आया सामने, खुफिया एजेंसियों को मिले महत्वपूर्ण सुराग
  • Agnipath Scheme Protests अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था ने बताया कि जांच में खुफिया एजेंसियों के हाथ महत्‍वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुष्‍टी होने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। कैंपस फ्रंट आफ इंडिया पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की छात्र इकाई है।

लखनऊ। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में सेना भर्ती की नई योजना ‘अग्निपथ’ को लेकर हुए हि‍ंसक प्रदर्शन में अब तक छह एफआइआर दर्ज कर 260 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रदर्शन को लेकर खुफिया एजेंसियों के हाथ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं। इनमें कैंपस फ्रंट आफ इंडिया का नाम भी सामने आ रहा है, जो पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआइ) की छात्र इकाई है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि ‘खुफिया एजेंसियों के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। इनकी जांच की जा रही है। जांच सामने आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ कुछ युवाओं के द्वारा आक्रोश दिखाया गया है। यूपी में 17 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन की सूचना है। इस मामले में अब तक 260 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कुछ स्थानों पर धरना प्रदर्शन हुआ है। सभी छात्रों को भर्ती प्रक्रिया के फायदे के बारे में समझाया जा रहा है।

एडीजी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुल छह एफआइआर दर्ज कराई हैं। इनमें फिरोजाबाद, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर में एक-एक व वाराणसी में तीन एफआइआर दर्ज कराई गईं हैं। सर्वाधिक 109 आरोपित बलिया से गिरफ्तार किए गए हैं। मथुरा से 70, अलीगढ़ से 30, आगरा से नौ, वाराणसी से 27 व गौतमबुद्धनगर से 15 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हाथ लगा वाट्सएप चैट : खुफिया एजेंसियों को कैंपस फ्रंट आफ इंडिया के नाम से एक वाट्सएप चैट भी हाथ लगा है। इसमें 17 जनवरी को ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ सड़कों पर उतरने और माहौल बिगाडऩे की अपील की गई है। अब खुफिया एजेंसी इस चैट के माध्यम से अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। एडीजी कानून व्यवस्था ने कहा कि खुफिया एजेंसियों को कुछ संगठनों के नाम मिले हैं। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अग्निपथ योजना के विरोध में यूपी के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन ने शुक्रवार को हि‍ंसक रूप ले लिया। अग्निपथ पर आक्रोश का लावा ऐसा दहका कि बलिया में ट्रेन की बोगी धधक उठी। अलीगढ़ के जट्टार में पुलिस चौकी सहित कई वाहन आग में जलकर राख हो गए। जगह-जगह प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज बसों को निशाना बनाया।

 


Post navigation

Prev
Next
होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

  • March 26, 2026
संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’

संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’

  • March 26, 2026
‘आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने…’, गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, 2027 चुनाव पर साधा निशाना

‘आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने…’, गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, 2027 चुनाव पर साधा निशाना

  • March 26, 2026
शशि थरूर का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?

शशि थरूर का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?

  • March 26, 2026
बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा

  • March 26, 2026
‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार

‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा March 26, 2026
  • विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी… March 26, 2026
  • संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’ March 26, 2026
  • ‘आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने…’, गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, 2027 चुनाव पर साधा निशाना March 26, 2026
  • शशि थरूर का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों? March 26, 2026
  • रामनवमी से पहले दिग्विजय सिंह पहुंचे रामलला के दरबार, कहा- जब प्रभु का बुलावा आता है तो… March 26, 2026
  • बीजेपी और संजय निषाद की बढ़ेगी मुश्किल? अखिलेश यादव के इस फैसले की हर ओर हो रही चर्चा March 26, 2026
  • ‘जल्द लूंगा लेटर और आशीर्वाद..’, रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर बनने के बाद Rinku Singh ने जताया CM योगी का आभार March 26, 2026
  • 10 हजार ठिकानों पर हमला, 92 फीसदी जहाज नष्ट; ईरान को लेकर अमेरिका का दावा March 26, 2026
  • सर्वदलीय बैठक के बाद संजय सिंह बोले, ‘पाकिस्तान कैसे चौधरी बन रहा है, सरकार ने…’ March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez