• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

विधानसभा चुनाव में बसपा की हार के बाद मायावती ने लोकसभा में नेता भी बदले, रितेश पाण्डेय को हटाया

  • March 15, 2022
विधानसभा चुनाव में बसपा की हार के बाद मायावती ने लोकसभा में नेता भी बदले, रितेश पाण्डेय को हटाया
  • रितेश पाण्डेय को इस पद से हटाए जाने का कारण अम्बेडकर नगर में पार्टी की हार के साथ ही रितेश पाण्डेय के पिता बसपा से पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के समाजवादी पार्टी के विधायक बनना भी माना जा रहा है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 403 सीट पर लडऩे के बाद भी सिर्फ एक पर जीत दर्ज करने वाली बहुजन समाज पार्टी ने बदलाव भी शुरू कर दिया है। बसपा ने यह बदलाव लोकसभा सदस्यों के कार्यभार में भी किया है। अम्बेडकर नगर से सांसद रितेश पाण्डेय को लोकसभा में पार्टी के नेता के पद से हटा दिया गया है।

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा बसपा संसदीय दल की चेयर पर्सन मायावती ने लोकसभा के बजट सत्र के दौरान ही नेताओं के पदभार में बदलाव कर दिया है। अम्बेडकर नगर से बसपा के लोकसभा सदस्य रितेश पाण्डेय के स्थान पर अब गिरीश चंद्र जाटव को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया गया है। गिरीश चंद्र जाटव बिजनौर के नगीना से लोकसभा सदस्य हैं। इसके साथ ही राम शिरोमणि वर्मा लोकसभा में उप नेता के पद पर बरकरार रहेंगे जबकि संगीता आजाद को चीफ व्हिप बनाया गया है। पहले गिरीश चंद्र जाटव पार्टी के चीफ व्हिप थे।

रितेश पाण्डेय को इस पद से हटाए जाने का कारण अम्बेडकर नगर में पार्टी की हार के साथ ही रितेश पाण्डेय के पिता बसपा से पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय के समाजवादी पार्टी के विधायक बनना भी माना जा रहा है। अम्बेडकर नगर में राकेश पाण्डेय का कद काफी बड़ा माना जाता है। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले बसपा के बड़े नेताओं लालजी वर्मा व राम अचल राजभर के बाद राकेश पाण्डेय के समाजवादी पार्टी में शामिल होने से बसपा का बड़ा गढ़ माने जाने वाले अम्बेडकर नगर जिले में बसपा साफ हो गई है।jagran

रितेश पाण्डेय के खिलाफ इससे पहले बीते शीतकालीन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भी सख्त टिप्पणी की थी। बसपा सांसद रितेश पाण्डेय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एलआइसी पर सवाल पूछा था, जिसका निर्मला सीतारमण जवाब दे रही थीं। उनके जवाब देने के दौरान ही रितेश पाण्डेय के वित्त मंत्री को टोकने पर स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि मैंने आपको इजाजत नहीं दी, फिर आप कैसे बीच में बोल रहे हैं

 


Post navigation

Prev
Next
महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू

महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू

  • March 24, 2026
AIMIM ने मायावती के साथ गठबंधन की जताई इच्छा, सरकार बनाने का ‘फॉर्मूला’ भी तैयार

AIMIM ने मायावती के साथ गठबंधन की जताई इच्छा, सरकार बनाने का ‘फॉर्मूला’ भी तैयार

  • March 24, 2026
Puch AI मामले में सीएम योगी के बयान के बाद अखिलेश यादव बोले- जो कंपनी 2025 में बनी और उसकी वेबसाइट…

Puch AI मामले में सीएम योगी के बयान के बाद अखिलेश यादव बोले- जो कंपनी 2025 में बनी और उसकी वेबसाइट…

  • March 24, 2026
‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता

‘मुस्लिमों के मसीहा को आतंकी बता रही हैं’, पूजा पाल के अतीक अहमद वाले बयान पर भड़के AIMIM नेता

  • March 24, 2026
‘किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा’, AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल

‘किसी मुसलमान का एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा’, AIMIM प्रदेशाध्यक्ष के बिगड़े बोल

  • March 24, 2026
दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान

दिल्ली में 260 करोड़ रुपये खर्च कर फ्री LPG देगी सरकार, रेखा गुप्ता ने किया बजट में ऐलान

  • March 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक, प्राथमिकी दर्ज March 24, 2026
  • जिलाधिकारी मनीष बंसल ने की सड़क सुरक्षा समिति की गहन समीक्षा March 24, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 24, 2026
  • विश्व क्षय रोग दिवस पर 90 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित March 24, 2026
  • सहारनपुर में विधायक निधि से सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य शुरू, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन व शिलान्यास March 24, 2026
  • नवरात्र महोत्सव में मां कात्यायनी पूजा सम्पन्न March 24, 2026
  • महापौर ने रुसी प्रतिनिधि मंडल को बताया श्रीमद्भागवत का महत्व March 24, 2026
  • जनसुनवाई में आया अवैध कब्जा कर पैलेस निर्माण का मामला March 24, 2026
  • AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत March 24, 2026
  • महिला आरक्षण कानून का सपा सांसद इकरा हसन ने किया स्वागत, बोलीं-जल्द किया जाना चाहिये लागू March 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez