• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कश्मीर में अनुच्‍छेद 370 हटने के बाद आई शांति, निवेश और पर्यटन में भी आई तेजी – अमित शाह

  • December 4, 2021
कश्मीर में अनुच्‍छेद 370 हटने के बाद आई शांति, निवेश और पर्यटन में भी आई तेजी – अमित शाह
  • गृह मंत्री अमित सिंह ने कहा कि कश्मीर में 370 हटने के बाद से शांति निवेश और पर्यटकों में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहाजम्मू कश्मीर में जिस प्रकार का विकास इस समय हो रहा है जिस प्रकार की कानून व्यवस्था वहां अब बनी है इससे वहां पर्यटन भी बढ़ा है।

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित सिंह ने कहा कि कश्मीर में 370 हटने के बाद से शांति, निवेश और पर्यटकों में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में जिस प्रकार का विकास इस समय हो रहा है, जिस प्रकार की कानून व्यवस्था वहां अब बनी है, इससे वहां पर्यटन भी बढ़ा है। जन कल्याण की योजनाओं का लाभ वहां के लोगों तक पहुंचाने में जम्मू कश्मीर आज अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का दावा करने के अलावा तीनों कृषि कानूनों पर भी गृह मंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान बयान दिया।

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधासनभा चुनावों को लेकर अमित शाह ने कहा,’ मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में हम (भाजपा) प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाले हैं। अमित शाह ने दावा किया है कि भाजपा एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में सरकार बनाएगी। अमित शाह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसान आंदोलन का उत्तर प्रदेश के चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा।

एक कार्यक्रम में संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि कोरोना महामारी आने के करीब 7 साल पहले ही देश में एक परिवर्तन हुआ। 2014 के बाद देश को एक राजनीतिक स्थिरता मिली है। शाह ने कहा,’ लंबे समय तक देश में गठबंधन सरकारों का दौर रहा था। इसके दुष्परिणाम देश के प्रशासन, अर्थतंत्र और देश के भविष्य पर पड़े। 2014 के 10 साल पहले तक देश में बहुत सारे घपले, घोटाले हुए। इससे दुनिया में देश का सम्मान कम हुआ है।’ उन्होंने कहा,’ श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने ढेर सारे मामलों को बहुत धैर्य के साथ और दूरदर्शी तरीके से अपने हाथ में लिया। उनके आने के बाद गरीबों को भी देश के विकास में भागीदार बनाने का काम हुआ है।’

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किसान आंदोलन को समाप्त करने के लिए बहुत बड़ा दिल दिखाकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया है। पंजाब में चुनाव विकास के आधार पर होगा। जिसका अच्छा प्रदर्शन होगा, उसकी सरकार बनेगी। साथ ही कहा कि देश के विशेषज्ञों के मेरा निवेदन है कि आंकड़ों का एक तुलनात्मक अध्ययन कर देश की जनता के सामने रखें कि किस सरकार के आने पर देश में ज्यादा विकास होता है।

इतना ही नहीं पूर्वोतर के लिए भी अमित शाह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट में पिछले 2.5 साल में करीब 4,000 उग्रवादियों ने समर्पण किया है। देश का बहुत बड़ा क्षेत्र उग्रवाद की चपेट से बाहर आया है। पिछले 7 वर्षों में सबसे कम नकस्लवादी हिंसा देश में हुई है और ये लगातार कम हो रही है।

 


Post navigation

Prev
Next
राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भीषण आग में 7 मजदूर जिंदा जले

राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भीषण आग में 7 मजदूर जिंदा जले

  • February 16, 2026
‘पहले आतंकवाद रुके, फिर क्रिकेट हो…’, भारत-पाकिस्तान मैच पर कांग्रेस नेता उदित राज ने उठाए सवाल

‘पहले आतंकवाद रुके, फिर क्रिकेट हो…’, भारत-पाकिस्तान मैच पर कांग्रेस नेता उदित राज ने उठाए सवाल

  • February 16, 2026
‘यहां बुलडोजर नहीं चलेगा…’, महोबा में पानी की टंकी फटने पर अखिलेश यादव ने जल मिशन को कहा कमीशन मिशन

‘यहां बुलडोजर नहीं चलेगा…’, महोबा में पानी की टंकी फटने पर अखिलेश यादव ने जल मिशन को कहा कमीशन मिशन

  • February 16, 2026
‘बाप तो बाप होता है’, टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया तो बोले धीरेंद्र शास्त्री

‘बाप तो बाप होता है’, टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया तो बोले धीरेंद्र शास्त्री

  • February 16, 2026
दिल्ली में AI का महाकुंभ! पीएम मोदी आज करेंगे एआई इम्पेक्ट एक्सपो का उद्घाटन, जुटेंगे दुनिया के दिग्गज नेता

दिल्ली में AI का महाकुंभ! पीएम मोदी आज करेंगे एआई इम्पेक्ट एक्सपो का उद्घाटन, जुटेंगे दुनिया के दिग्गज नेता

  • February 16, 2026
‘जब मुख्यमंत्री बने तो 40 से ज्यादा मुकदमे…’, शंकाराचार्य ने CM योगी पर लगाए गंभीर आरोप

‘जब मुख्यमंत्री बने तो 40 से ज्यादा मुकदमे…’, शंकाराचार्य ने CM योगी पर लगाए गंभीर आरोप

  • February 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • यूपी में लखनऊ, मेरठ, अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी February 16, 2026
  • संभल में SOG टीम पर लगे आरोपों के बाद SP ने की बड़ी कार्रवाई, प्रभारी समेत 8 पुल‍िसकर्मि‍यों को क‍िया सस्‍पेंड February 16, 2026
  • पूर्व CM गहलोत ने BJP सरकार पर साधा निशाना, ठेका कर्मियों के हक में RLSDC गठन की दोहराई मांग February 16, 2026
  • राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भीषण आग में 7 मजदूर जिंदा जले February 16, 2026
  • ‘पहले आतंकवाद रुके, फिर क्रिकेट हो…’, भारत-पाकिस्तान मैच पर कांग्रेस नेता उदित राज ने उठाए सवाल February 16, 2026
  • RSS पर प्रियांक खरगे का अब तक का सबसे तीखा हमला, फंडिंग और लीगल स्टैटस पर भी उठाए सवाल, जानिए क्या कहा February 16, 2026
  • ‘यहां बुलडोजर नहीं चलेगा…’, महोबा में पानी की टंकी फटने पर अखिलेश यादव ने जल मिशन को कहा कमीशन मिशन February 16, 2026
  • ‘देश और आर्मी को बदनाम करने की रची थी साजिश…’, रामदास अठावले ने हरियाणा में राहुल गांधी पर साधा निशाना February 16, 2026
  • ‘फिर कब्र से बाहर आया टीपू सुल्तान…’, सामना में संजय राउत ने BJP-कांग्रेस पर साधा निशाना February 16, 2026
  • ‘बाप तो बाप होता है’, टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया तो बोले धीरेंद्र शास्त्री February 16, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez