• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

दिल्ली में अफगान शरणार्थियों ने तालिबान के खिलाफ किया प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ लगाए नारे

  • September 14, 2021
दिल्ली में अफगान शरणार्थियों ने तालिबान के खिलाफ किया प्रदर्शन, पाकिस्तान के खिलाफ लगाए नारे

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के शरणार्थियों ने मंगलवार को तालिबान के खिलाफ दिल्ली में जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारी हांथ में तख्तियां लिए हुए थे जिन पर लिखा था, ‘आतंकवाद और पाकिस्तान एक सिक्के के एक ही पहलू हैं’ और ‘आइएसआइ अफगानिस्तान छोड़ो’ इसके साथ ही प्रदर्शनाकारियों ने तालिबान के खिलाफ  भी जमकर नारे लगाए।

एक प्रदर्शनकारी ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि मेरे रिश्तेदार पंजशीर में रह रहे थे। पाकिस्तान एयरफोर्स ने मेरे रिश्तेदारों, मेरे चचेरे भाइयों को मार डाला, इसलिए हम यहां पाकिस्तान का विरोध करने आए हैं।

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने बताया कि आइएसआइ हमारे देश में दखल दे रही है। आइएसआइ चीफ तालिबान के कब्जे के दौरान अफगानिस्तान गए थे। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भारत पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ हमारा समर्थन करे। हम तालिबान और आइएसआइ के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने अफगान प्रतिरोध आंदोलन के समर्थन में भी नारे लगाए।

वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले जर्मनी में रहने वाले अफगानों ने भी स्वतंत्रता, मानवाधिकार और नागरिक अधिकारों के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की मांग करते हुए एक विरोध प्रदर्शन किया था।

इससे पहले 15 अगस्त को जब तालिबान ने राजधानी काबुल पर नियंत्रण हासिल कर लिया था। तालिबान की मदद करने में इस्लामाबाद की भूमिका के खिलाफ दुनिया भर में पाकिस्तान विरोधी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए थे।

तालिबान के खिलाफ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया समते कई अन्य देशों में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें अफगानिस्तान में उनके आक्रामक अग्रिम और बर्बर कृत्यों की निंदा की गई। प्रदर्शनकारियों ने अफगानिस्तान में अपने छद्म युद्ध के लिए पाकिस्तान के खिलाफ प्रतिबंधों की भी मांग की है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से हजारों की संख्या में वहां के लोग भारत आ गए हैं। अब यहां अफगान शरणार्थी तालिबान और पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

 


Post navigation

Prev
Next
होलिका दहन और दाह संस्कार से भी प्रदूषण, सपा सांसद के बयान से बवाल, बीजेपी ने साधा निशाना

होलिका दहन और दाह संस्कार से भी प्रदूषण, सपा सांसद के बयान से बवाल, बीजेपी ने साधा निशाना

  • December 19, 2025
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- ‘मनरेगा के नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान’

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- ‘मनरेगा के नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान’

  • December 19, 2025
इल्तिजा मुफ्ती ने नीतीश कुमार को दी नतीजे भुगतने की चेतावनी, FIR दर्ज करवाने के लिए पहुंचीं पुलिस स्टेशन

इल्तिजा मुफ्ती ने नीतीश कुमार को दी नतीजे भुगतने की चेतावनी, FIR दर्ज करवाने के लिए पहुंचीं पुलिस स्टेशन

  • December 19, 2025
बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेड़ में बांधकर जलाया शव

बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेड़ में बांधकर जलाया शव

  • December 19, 2025
मायावती के जन्मदिन पर यूपी में मनाया जाएगा ‘जनकल्याणकारी दिवस’, BSP ने बनाया बड़ा प्लान

मायावती के जन्मदिन पर यूपी में मनाया जाएगा ‘जनकल्याणकारी दिवस’, BSP ने बनाया बड़ा प्लान

  • December 19, 2025
‘ढाई साल का कोई समझौता नहीं हुआ,’ CM पद को सिद्धारमैया का दो टूक, कहा- मैं मुख्यमंत्री बना रहूंगा

‘ढाई साल का कोई समझौता नहीं हुआ,’ CM पद को सिद्धारमैया का दो टूक, कहा- मैं मुख्यमंत्री बना रहूंगा

  • December 19, 2025

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • होलिका दहन और दाह संस्कार से भी प्रदूषण, सपा सांसद के बयान से बवाल, बीजेपी ने साधा निशाना December 19, 2025
  • देश को विकसित बनाने के लिए बच्चों का शिक्षित होना जरूरी: डीएम December 19, 2025
  • जिला कारागार सहारनपुर में 100 बंदियों की नशा मुक्ति काउंसिलिंग December 19, 2025
  • अमेरिका में गूंजा सहारनपुर पुलिस का नाम, महिला कांस्टेबल रिया वर्मा ने वल्र्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीते 5 पदक December 19, 2025
  • ध्यान की गहराई में उतरकर ही योग की पूर्णता संभव: स्वामी भारत भूषण December 19, 2025
  • एसटीपी प्लांट परियोजना को समय से पूरा करें: नगरायुक्त December 19, 2025
  • सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- ‘मनरेगा के नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान’ December 19, 2025
  • इल्तिजा मुफ्ती ने नीतीश कुमार को दी नतीजे भुगतने की चेतावनी, FIR दर्ज करवाने के लिए पहुंचीं पुलिस स्टेशन December 19, 2025
  • सहारनपुर विज्ञान महोत्सव में शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह एवं मेरठ अपनी भागीदारी बनाएगा December 19, 2025
  • बांग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या, पेड़ में बांधकर जलाया शव December 19, 2025

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez