मेरठ जोन के एडीजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, दिए दिशा-निर्देश

मेरठ जोन के एडीजी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, दिए दिशा-निर्देश
  • सहारनपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एडीजी राजीव सब्बरवाल।

सहारनपुर। मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सम्बरवाल ने आज पुवांरका पहुंचकर मां शाकम्भरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों के निरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल (आज) सहारनपुर पहुंचकर निर्माणाधीन मां शाकम्भरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ-साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा भी करेंगे। इसी के मद्देनजर आज मेरठ जोन के एडीजी राजीव सब्बरवाल ने सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी डा. विपिन ताड़ा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एसपी देहात सागर जैन व एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा के साथ मां शाकम्भरी राज्य विश्वविद्यालय पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पूर्व एसएसपी डा. विपिन ताड़ा द्वारा मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।