नहीं रहे ऐक्टर इरफान खान, 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

नहीं रहे ऐक्टर इरफान खान, 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुंबई बॉलिवुड ऐक्टर इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। कोलन इनफेक्शन के चलते पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। इरफान का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल में ही है। डॉक्टर्स की सलाह के बाद अस्पताल से सीधे कब्रिस्तान ले जाई जाएगी बॉडी। शाम 5 बजे के आस-पास अंतिम संस्कार होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें अंधेरी के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो किसी बॉलिवुड सिलेब को इरफान के अंतिम संस्कार में जाने की इजाजत नहीं होगी।

सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया दुख
फिल्ममेकर शूजित सरकार सहित कई बॉलिवुड सिलेब्स ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है।

जारी किया गया स्टेटमेंट
मुझे लगता है, मैंने सरंडर कर दिया है, 2018 में कैंसर से लड़ते वक्त इरफान खान ने एक तहेदिल से लिखे एक नोट में ये शब्द लिखे थे। एक कम बोलने वाला, अपनी गहरी आंखों से शांत भाव देने वाला और स्क्रीन पर यादगार ऐक्शंस देने वाला शख्स… बेहद दुखद है कि इस दिन हम यह खबर दे रहे हैं कि वह इस दुनिया में नहीं रहे। इरफान बहुत मजबूत आत्मा थे, जो कि आखिर तक लड़ते रहे और हमेशा उस शख्स को प्रेरणा दी जो उनके करीब आया। 2018 में रेयर कैंसर होने की खबर का वज्रपात होने के बाद, उन्होंने जिंदगी को वैसे ही लिया जैसे वो उनके सामने आती गई और इसके साथ आने वाली सारी लड़ाइयों को लड़ा। अपने प्यार, परिवार जिनकी वह सबसे ज्यादा परवाह करते थे, उनके बीच वह जन्नत को चले गए है, अपनी सच्ची विरासत छोड़ते हुए। हम सभी यह प्रार्थना करते हैं कि उन्हें शांति मिले।

स्किप हो गई थी कीमोथेरपी
करीबी बताते हैं, ‘फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग के दौरान इरफान खान को एक कीमो थैरपी करवानी थी, लेकिन शूटिंग के चलते उनका वह ट्रीटमेंट स्किप हो गया। इस वजह से फिल्म की शूटिंग के दौरान भी कई बार उन्हें तकलीफ होती थी, लेकिन बाहरी तौर पर उनकी परेशानी नहीं दिखाई दे रही थी। 2 महीने पहले यानी होली के पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती गई। अभी 10 दिन पहले जब उनकी परेशानी और ज्यादा बढ़ गई, तब उन्हें कोकिलाबेन में ऐडमिट करवा दिया गया। इस बार हॉस्पिटल में वह अपनी बीमारी से बहुत संघर्ष कर रहे थे।’

2018 से चल रहा इलाज
बता देंं 2018 में इरफान खान को न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। लंदन में उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद वह भारत वापस आ गए थे।

कोकिलाबेन में करवाते रहे हैं चेकअप्स
लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टर्स की देखरेख में ही इलाज करवा रहे थे। पिछले कई महीनों से वह इसी अस्पताल में रूटीन चेकअप करवाते रहे हैं।

नहीं रहे इरफान खान ऐक्टर इरफान खान का हुआ निधन, ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहे इरफान ने दुनिया को कहा अलविदा। बॉलिवुड ऐक्टर इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बीच उनको लेकर तरह-तरह की अफवाहें थीं। हालांकि उनकी टीम ने कहा था कि वह स्ट्रॉन्ग हैं और लड़ रहे हैं। बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का निधन हो गया है। फिल्ममेकर शूजित सरकार ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है। आपको बता दें कि इरफान की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करने लगे थे। इरफान खान के फैंस उनकी हेल्थ को लेकर परेशान हैं। इस बीच उनकी हेल्थ से जुड़ी कुछ डराने वाली खबरें भी आ रही हैं। इसी को लेकर उनकी तरफ से अपडेट आया है। इसमें लिखा है, ‘यह जानकर काफी निराशा हो रही है कि इरफान की हेल्थ को लेकर इतने गंभीर कयास लगाए जा रहे हैं। लोग इतनी चिंता कर रहे हैं ये काबिलेतारीफ है, लेकिन यह दुखद है कि कुछ लोग डर और अफवाहें फैला रहे हैं। इरफान मजबूत इंसान हैं और वह यह लड़ाई लड रहे हैं। हम आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि किसी तरह की अफवाह और झूठी बातों में न आएं। हम ऐक्टिव तरीके से उनकी हेल्थ से जुड़े अपडेट शेयर करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।’ लेकिन अफसोस की बात तो ये है कि इस खबर के कुछ ही देर बाद शूजित सरकार ने ट्वीट कर इरफान के निधन की जानकारी दे दी।

 


विडियों समाचार