• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

AAP नेता संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में फाड़ा उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का नोटिस, कहा- नहीं मांगेंगे माफी

  • September 7, 2022
AAP नेता संजय सिंह ने प्रेसवार्ता में फाड़ा उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का नोटिस, कहा- नहीं मांगेंगे माफी
  • आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (AAP leader Sanjay Singh) ने बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एलजी के उस नोटिस को फाड़ दिया जिसमें उन्होंने घोटाले के आरोपों पर नोटिस भेजा था।

नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के बीच जंग तेज हो गई है। ताजा राजनीतिक घटनाक्रम में उपराज्यपाल के नोटिस के संदर्भ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह उपराज्यपाल से माफी नहीं मांगेंगे।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने इस मुद्दे पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान ही उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस की कॉपी को फाड़ डाला।

संजय सिंह ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के मानहानि नोटिस की कॉपी को बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फाड़ते हुए यह भी कहा – ‘वीके सक्सेना को मैं कहना चाहता हूं कि भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है। देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य होने के नाते मुझे सच बोलने का अधिकार है। किसी चोर भ्रष्ट व्यक्ति के नोटिस भेजने से मैं रुकने और डरने वाला नहीं हूं। ऐसे नोटिस को मैं 10 बार फाड़ कर फेंकता हूं।’

इतना कहने के साथ ही प्रेसवार्ता के दौरान ही AAP नेता संजय सिंह ने एलजी विनय कुमार सक्सेना का नोटिस फाड़ डाला। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उपराज्यपाल के नोटिस पर वह माफी नहीं मांगेंगे।

गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कुछ आम आदमी पार्टी के नेताओं को लीगल नोटिस भेजकर फेक न्यूज के जरिये छवि खराब करने का आरोप लगाया है।

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने AAP नेताओं आतिशी, दुर्गेश पाठक, सौरभ भारद्वाज, संजय सिंह और जैस्मीन शाह को भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के साथ साथ एलजी पर अपमानजनक नारे लगाने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। इसी नोटिस को बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान AAP नेता संजय ने फाड़ दिया।

गौरतलब है कि खादी ग्रामोद्योग निगम के चेयरमैन रहते हुए नोटबंदी के दौरान 1400 करोड़ के भ्रष्टाचार के लगाए गए आरोप पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कुछ AAP नेताओं को लीगल नोटिस भेज कर 48 घंटे में लिखित माफी मांगने के लिए कहा था। यह समय बुधवार को खत्म हो रहा है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं?

PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं?

  • March 3, 2026
BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल

BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल

  • March 3, 2026
‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला

‘खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी खलती है’, सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला

  • March 3, 2026
‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ

‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ

  • March 3, 2026
ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो

ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो

  • March 3, 2026
भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी

भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, 50 बिलियन डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी

  • March 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026
  • रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन, जनपद में चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था March 3, 2026
  • पुलिस ने एक महिला समेत गिरफ्तार किए एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपी March 3, 2026
  • फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग March 3, 2026
  • खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा March 3, 2026
  • दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया March 3, 2026
  • हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा March 3, 2026
  • PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं? March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez