• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Aadhaar Card: 31 मार्च तक सभी बैंक खातों को आधार से जोड़ा जाएगा, वित्त मंत्री ने बैंकों को दिए निर्देश

  • November 11, 2020
Aadhaar Card: 31 मार्च तक सभी बैंक खातों को आधार से जोड़ा जाएगा, वित्त मंत्री ने बैंकों को दिए निर्देश

नई दिल्ली ।  31 मार्च, 2021 तक सभी बैंक खाते को आधार से जोड़ दिया जाएगा। मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सभी बैंकों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन खातों को पैन से लिंक करने की जरूरत है, उन्हें भी आगामी 31 मार्च तक पैन से जोड़ने का काम पूरा हो जाना चाहिए।

इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) के साथ वर्चुअल बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि वित्तीय समावेश की कहानी अभी पूरी नहीं हुई है और बैंकों को उसे और आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि अभी बहुत सारे ऐसे खाते हैं जो आधार से लिंक नहीं है। बैठक में मौजूद बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों से सीतारमण ने कहा कि आदर्श रूप से दिसंबर आखिर तक सभी खाते को आधार से लिंक करने का काम पूरा हो जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बैंकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आगामी 31 मार्च तक बैंकों के सभी खाते आधार से जुड़ जाने चाहिए और जरूरत के मुताबिक खातों को पैन से जोड़ने का काम भी इस अवधि तक पूरा कर लेना चाहिए।

वित्त मंत्री ने कहा कि बैंकों को नकदी भुगतान को हतोत्साहित करना चाहिए और उन्हें अपने ग्राहकों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। बैंकों को डिजिटल भुगतान तकनीक अपनाना चाहिए और यूपीआई भुगतान से जुड़े सभी तरीकों को प्रयोग में लाना चाहिए।

सीतारमण ने कहा कि बैंकों में यूपीआई का प्रचलन इतना बढ़ जाना चाहिए कि यह बोल-चाल की भाषा बन जाए। बैंकों को रुपे कार्ड को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस किसी को डिजिटल कार्ड की जरूरत हो, बैंकों को उसे रुपे कार्ड देना चाहिए। आईबीए के साथ बैठक में सीतारमण ने यह भी कहा कि देश को बड़े बैंकों की जरूरत है।

सरकार का मानना है कि बड़े बैंकों से बैंक की परिचालन लागत कम हो जाती है। अभी विश्व के पहले 100 बैंकों की सूची में भारत का एकमात्र बैंक एसबीआइ शामिल हैं।


Post navigation

Prev
Next
दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश

  • March 26, 2026
ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद

  • March 26, 2026
होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा

  • March 26, 2026
विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी…

  • March 26, 2026
संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’

संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’

  • March 26, 2026
‘आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने…’, गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, 2027 चुनाव पर साधा निशाना

‘आपको कब्रिस्तान प्यारा था तो आपने…’, गोरखपुर में CM योगी का विपक्ष पर हमला, 2027 चुनाव पर साधा निशाना

  • March 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026
  • ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद March 26, 2026
  • अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’ March 26, 2026
  • होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा March 26, 2026
  • विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी… March 26, 2026
  • संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’ March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez