shobhit University Gangoh
 

मुजफ्फरनगर: कमरे में सोने को लेकर हुए विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी मौसा फरार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार देर रात मौसी के घर आए हरियाणा के करनाल निवासी युवक को उसके ही मौसा ने तमंचे से गोली मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की और घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी मौसा मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार जनपद के रतनपुरी क्षेत्र के गांव कितास में अपनी मौसी के घर आए युवक विकास राणा पुत्र मोहित राणा, निवासी राहड़ा जिला करनाल हरियाणा को उसके ही मौसा राजेन्द्र पुत्र जगपाल सिंह ने कंधे में गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौसा मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात कमरे में सोने को लेकर मौसा व युवक के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद मौसा ने देसी तमंचे से युवक को गोली मार दी। पुलिस ने घायल युवक को बुढ़ाना सीएचसी भेजा है जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नही दी गई है।

Jamia Tibbia