अपने ही सगे रिश्तेदारों से परेशान व्यक्ति ने प्रदेश के डी0जी0पी0 को भेजी शिकायत
देवबंद [24CN] : अपने ही सगे रिश्तेदारों से परेशान व्यक्ति ने प्रदेश के डी0जी0पी0 को भेजी शिकायत में बताया कि अपनो के अत्याचार से आहत उसके पास अब आत्महत्या या धर्मपरिवर्तन के अलावा कोई विकल्प नही बचा हैं।
उत्तर प्रदेश के डी0जी0पी0 को भेजे शिकायती पत्र मे देवबंद क्षेत्र के गांव सांखन खूर्द निवासी देवेन्द्र त्यागी पुत्र नकली सिंह ने बताया कि उसने न्यायालय में कृषि कार्याे में अपने परिवार के सदस्यों को निषेद्धित कराया हुआ है। लेकिन न्यायालय के आदेश के बावजूद उसकी 27 बीघा गन्ने की फसल उसके अपनो नही ही जबरदस्ती कटवा दी है। जिसकी शिकायत उसने आलाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी की है लेकिन उसकी कही कोई सुनवाई नही हो रही है।
देवेन्द्र त्यागी ने कहा कि सत्ता पक्ष के दबाव में पुलिस भी उसका साथ नही दे रही और उसे जीवन यापन करने में कठिनाई का सामना करना पड रहा है। देवेन्द्र त्यागी ने कहा कि वह न्याय न मिलने से व्यथित है अगर उसे एक माह में न्याय नही मिला तो वह अपने तरीके से जीवन समाप्त कर लेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।