• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

तय वक्त से एक दिन पहले आज संसद के बजट सत्र का हो सकता है समापन, दोनों सदन अनिश्चित काल के लिए हो सकते हैं स्थगित

  • April 7, 2022
तय वक्त से एक दिन पहले आज संसद के बजट सत्र का हो सकता है समापन, दोनों सदन अनिश्चित काल के लिए हो सकते हैं स्थगित
  • बजट सत्र के उत्तरा‌र्द्ध की शुरुआत 14 मार्च को हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बजट सत्र का समापन आठ अप्रैल को होना था। सत्र के दौरान बजट प्रक्रिया के अलावा कुछ अहम विधेयक भी पारित हुए जिनमें दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक व अपराध प्रक्रिया (पहचान) विधेयक शामिल हैं।

नई दिल्ली: संसद का बजट सत्र अपने पूर्व निर्धारित समय से एक दिन पहले गुरुवार को संपन्न हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि संसद के दोनों सदनों लोकसभा व राज्यसभा को एक साथ अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा सकता है। बजट सत्र का पूर्वा‌र्द्ध 31 जनवरी को प्रारंभ हुआ था और केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद 11 फरवरी को समाप्त हुआ था। इसके बाद दोनों सदनों में बजट पत्र के परीक्षण के लिए अवकाश की घोषणा कर दी गई थी।

मार्च में शुरू हुआ था बजट सत्र का दूसरा चरण

बजट सत्र के उत्तरा‌र्द्ध की शुरुआत 14 मार्च को हुई थी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बजट सत्र का समापन आठ अप्रैल को होना था। सत्र के दौरान बजट प्रक्रिया के अलावा कुछ अहम विधेयक भी पारित हुए, जिनमें दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक व अपराध प्रक्रिया (पहचान) विधेयक शामिल हैं।

यूक्रेन पर चर्चा को पीएम ने सराहा

बुधवार को लोकसभा में यूक्रेन के मौजूदा हालातों को लेकर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने चर्चा का सार्थकता को लेकर कहा कि सदन में हुई चर्चा के उच्च स्तर से पता चलता है कि विदेश नीति के मामलों पर आम सहमति है जो विश्व मंच पर भारत के लिए अच्छी है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि पिछले कुछ दिनों में यूक्रेन में हालात और आपरेशन गंगा के जरिए भारतीय नागरिकों को वापस लाने के प्रयासों पर संसद में स्वस्थ चर्चा हुई। मैं सभी सांसद सहयोगियों का आभारी हूं जिन्होंने अपने विचारों से इस चर्चा को समृद्ध किया।

अमित शाह ने विपक्ष को लिया आड़े हाथों

आपराधिक प्रक्रिया पहचान विधेयक का विरोध कर रहे विपक्ष को गृह मंत्री अमित शाह ने आड़े हाथों लिया। उच्च सदन में विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि विपक्ष को सरकार के हर काम को संदेह की नजर से नहीं देखना चाहिए। यह विधेयक लाने का सिर्फ एक मकसद है कि अपराधियों के खिलाफ पुख्ता इलेक्ट्रानिक सुबूत जुटाकर उन्हें जल्द से जल्द सजा हो सके।

 


Post navigation

Prev
Next
‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना

  • March 13, 2026
‘ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे…’ दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ

‘ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे…’ दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ

  • March 13, 2026
संभल सीओ के बयान पर भड़की यूपी की सियासत, कैराना सांसद इकरा बोलीं- ‘अधिकारी पर कार्रवाई हो’

संभल सीओ के बयान पर भड़की यूपी की सियासत, कैराना सांसद इकरा बोलीं- ‘अधिकारी पर कार्रवाई हो’

  • March 13, 2026
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग

बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग

  • March 13, 2026
‘नियंत्रण में स्थिति, घबराने की आवश्यकता नहीं’, ईधन की उपलब्धता पर बोले सीएम धामी

‘नियंत्रण में स्थिति, घबराने की आवश्यकता नहीं’, ईधन की उपलब्धता पर बोले सीएम धामी

  • March 12, 2026
LPG Cylinder को लेकर सियासत तेज, PM ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखो, जमाखोरी करने वाले जाएंगे जेल

LPG Cylinder को लेकर सियासत तेज, PM ने कहा- अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखो, जमाखोरी करने वाले जाएंगे जेल

  • March 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने March 13, 2026
  • LPG की कमी चिंता का विषय, सरकार बोली- देश में CNG और PNG की कोई कमी नहीं March 13, 2026
  • H-1B वीजा के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब सैलरी के आधार पर तय होगी प्राथमिकता March 13, 2026
  • ‘ऐसे तो फिर महिलाओं को कोई जॉब नहीं देगा’, मेन्स्ट्रुअल लीव पर याचिका को SC ने किया खारिज March 13, 2026
  • ‘यूपी में गैस की कालाबाजारी पर अब चलेगा डंडा’ LPG संकट के बीच कालाबाजारी पर सख्त CM योगी March 13, 2026
  • ‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना March 13, 2026
  • ‘ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे…’ दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ March 13, 2026
  • संभल सीओ के बयान पर भड़की यूपी की सियासत, कैराना सांसद इकरा बोलीं- ‘अधिकारी पर कार्रवाई हो’ March 13, 2026
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- ‘मुज्तबा खामेनेई की जान…’ March 13, 2026
  • ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर किया हमला, यहां बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका March 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez