गौ रक्षा दल का स्थापना दिवस श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाया
साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति में गौसेवा एवं गौ रक्षा का लिया संकल्प
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में गौ रक्षा दल का स्थापना दिवस श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर शामिल हुए। उन्होंने गौ माता के संरक्षण और सेवा को भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए गौ रक्षा के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने लोगों से गौ माता के संरक्षण और सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश पंवार एवं उनके साथियों के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित साधु-संतों एवं अतिथियों का गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने स्वागत एवं सम्मान किया। संतों ने अपने आशीर्वचन देते हुए गौ रक्षा और गौ सेवा के कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश पंवार ने कहा कि संगठन का उद्देश्य गौ माता की सेवा, संरक्षण और समाज में गौ रक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गौसेवा से जुड़े कार्यों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल महाराणा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज प्रधान, जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, नगर अध्यक्ष अभिषेक खटीक, आदित्य खटीक, जिला उपाध्यक्ष नितिन गोयल, उज्ज्वल सैनी, शिवम पवार, तहसील रामपुर संयोजक अंश बत्रा, महानगर संयोजक एवं अध्यक्ष राहुल चौधरी, शुभम धीमान, कुलदीप कोरी, सरसावा नगर अध्यक्ष शेखर, विशु रोहिला, आशीष पांचल, प्रशांत पंवार, प्रमोद गुर्जर, सभोद, अमन त्यागी, अंकित पाल, हरीश पाल, देव सैनी, सौरभ सैनी, संजय रोड, डॉ. विजय सैनी, सार्थक पंवार, सचिन, रविंदर कोरी, मोहित वर्मा और वंश पंवार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन गौ माता की सेवा, संरक्षण और गौ रक्षा के प्रति संकल्प के साथ हुआ।
