जनपद के 3214 छात्रों के खातों में की 78,32,247 रूपये छात्रवृत्ति का हुआ अंतरण

जनपद के 3214 छात्रों के खातों में की 78,32,247 रूपये छात्रवृत्ति का हुआ अंतरण

सबका साथ एवं सबका विकास के अन्तर्गत समस्त जाति वर्ग के छात्रों के खाते में समय की जा रही है छात्रवृत्ति की धनराशि प्रेषित – जसवंत सैनी

सरकार समाज के अन्तिम छोर पर खडे प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिये कटिबद्व – राजीव गुम्बर

सहारनपुर ।  माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रदेश के अल्प आय वर्ग के पूर्वदशम तथा दशमोत्तर कक्षाओं के 4.60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 148 करोड़ रूपये से अधिक की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का अंतरण किया गया।
राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास उ0प्र0 श्री जसवंत सैनी की अध्यक्षता एवं विधायक नगर श्री राजीव गुम्बर तथा जिलाधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान की उपस्थिति में जनपद स्तर पर गुरू नानक इण्टर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सभी के द्वारा सजीव प्रसारण देखा गया।
राज्यमंत्री श्री जसवंत सैनी द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले समस्त छात्रों को बधाई दी। उन्होने कहा कि छात्रवृत्ति योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है तथा सबका साथ एवं सबका विकास के अन्तर्गत समस्त जाति वर्ग के छात्रों के खाते में समय से ही छात्रवृत्ति की धनराशि प्रेषित की गयी है।
सदर विधायक श्री राजीव गुम्बर द्वारा सरकार की अन्य कल्याणकारी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे बताया गया कि सरकारी योजनाओं द्वारा प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियों की सहायत की जा रही है तथा सरकार समाज के अन्तिम छोर पर खडे प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिये कटिबद्ध है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री अर्चना द्वारा अवगत कराया गया कि छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में जनपद के कक्षा 9-10 व कक्षा 11-12 के 1445 छात्रों के बैंक खाते में 23,52,172 रूपये, पिछड़ा वर्ग के 492 छात्रों के बैंक खाते में  15,62,216 रूपये तथा अल्प संख्यक वर्ग के 1277 छात्रों के बैंक खाते मे  39,14,859 रूपये की धनराशि अंतरित की गयी। इस प्रकार प्रथम चरण मे जनपद के 3214 छात्रों के बैंक खाते में 78,32,247 रूपये की धनराशि अंतरित की गयी।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री मानवीर सिंह पुण्डीर, जिला उपाध्यक्ष भाजपा डा0 नीलू राणा, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयकरण यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुश्री अर्चना, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुश्री साक्षी गुप्ता, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी श्रीमती सुमन गौतम, प्रबन्धक, गुरू नानक इन्टर कालेज सरदार जसवन्त सिंह बत्रा, प्रधानाचार्य गुरू नानक इन्टर सरदार मोहन सिंह उपस्थित रहें।

Leave a Reply