UP में 11 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 को मतदान, 27 अक्टूबर को काउंटिंग

UP में 11 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 को मतदान, 27 अक्टूबर को काउंटिंग

उत्तर प्रदेश विधान परिषद् की 11 सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने 22 सितंबर, मंगलवार को ऐलान किया.

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार 11 सीटों पर वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है.इसमें 5 ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र और 6 टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स, इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, लखनऊ डिवीजन टीचर्स, वाराणसी डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.

6 अक्टूबर तक कर सकते हैं नामांकन

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को जारी होगी.उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) निर्धारित की गई है.इसके बाद 7 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे.

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की इन 11 सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को कराया जाएगा.मतदान का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा.इसके बाद 27 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) को मतगणना होगी और पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 (शनिवार) तक पूरी कर ली जाएगी.

Leave a Reply