नंदीग्राम में कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे, हम लड़ाई लड़ेंगे और वापस आएंगे, ममता बनर्जी का बड़ा बयान
ममता बनर्जी ने नंदीग्राम उपचुनाव के लिए जिसे अपना उम्मीदवार बनाया उसने सीएम शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात करने के बाद अपना नाम वापस ले लिया। इससे नाराज ममता बनर्जी ने कहा, हम लड़ाई करेंगे, हम वापस आएंगे। नंदीग्राम में हम कांग्रेस को सपोर्ट करेंगे। मेरी राहुल जी से बात हुई है, अरविंद केजरीवाल जी से बात हुई है, हम झुकेंगे नहीं। मैं जनता के साथ हमेशा थी और रहूंगी। ममता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, कुछ दिनों में दिल्ली ढुलमुल हो जाएगा। तुम लोग रेडी हो जाओ, जल्द जाने के लिए, अब कांग्रेस को सपोर्ट दिया जाएगा।
ममता ने लगाया बड़ा आरोप
ममता बनर्जी ने कहा, आज साबित हो गया कि असली तृणमूल कांग्रेस कौन है। हमारे वर्कर कल रात से रो रहे हैं और वो लोग डांस कर रहे हैं। ये टीएमसी को खत्म करने के लिए ही आया है। जिसने चार महीने पहले जिस सिंबल में जीत हासिल किया, और आज जिस इमारत में ये बने उसी इमारत में हमें घुसने नहीं दिया जा रहा है, जोगी से ज्यादा भोगी बन गया है। ये लोग राम जन्म भूमि में चोरी कर रहे हैं। हमारे लोगों को हर दिन STF, सीआईडी डरा रहे हैं।
क्षेत्रीय पार्टियों को तोड़ डाला
उद्धव ठाकरे की पार्टी को तोड़ा, फिर NCP को तोड़ा, फिर थ्रेट किया सपोर्ट करने के लिए। काउंटिंग तो CISF, CRPF ने किया। हाइजैक किया गया। टीएमसी 29 साल का पार्टी है। कैसे कर सकते हैं! फिर बैंक अकाउंट फ्रिज कर दिया। मैने डोला सेन से सुना 64 लोगों का खून किया गया। महिलाओं के साथ अत्याचार किया गया। 14 हजार वर्कर केस फेस करना पड़ा। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है, पुलिस ऐसा कर रही है।
