BRICS Summit पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- दुनिया के सामने दिख रही नए भारत की ताकत

BRICS Summit पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- दुनिया के सामने दिख रही नए भारत की ताकत

लखनऊ: दिल्ली में आयोजित हो रहे BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सम्मेलन दुनिया के सामने नए भारत की तस्वीर और उसकी बढ़ती वैश्विक ताकत को प्रदर्शित करता है।

सीएम योगी ने कहा कि 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित BRICS समिट भारत की वैश्विक भूमिका में आए बदलाव और उसकी बढ़ती प्रभावशीलता का प्रमाण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक भारत ने विकास और वैश्विक प्रभाव के क्षेत्र में लंबी यात्रा तय की है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को एक नया विजन दिया है। आज भारत को दुनिया केवल पिछलग्गू राष्ट्र के तौर पर नहीं देखती, बल्कि एक प्रभावशाली और ताकतवर देश के रूप में उसकी पहचान बनी है।

‘भारत टॉप फाइव इकोनॉमी में शामिल’

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की टॉप फाइव इकोनॉमी में शामिल हुआ है। इसके अलावा भारत ने G20 जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की सफल मेजबानी कर दुनिया के सामने अपनी क्षमता, सामर्थ्य और नए दृष्टिकोण का परिचय दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का भी उल्लेख किया। सीएम योगी के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जिन योजनाओं और नीतियों को आगे बढ़ाया, उनका प्रभाव और क्रियान्वयन पूरी दुनिया ने देखा है।

सीएम योगी ने कहा कि BRICS जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच नए भारत की इसी बदलती तस्वीर को वैश्विक स्तर पर सामने लाने का काम करते हैं। यह भारत की बढ़ती आर्थिक और रणनीतिक क्षमता के साथ उसकी बदलती वैश्विक भूमिका को भी दर्शाता है।

Leave a Reply