बारिश से तरबतर हुई दिल्ली! काले-घने बादलों के साथ पूरे दिन होगी भारी बरसात

बारिश से तरबतर हुई दिल्ली! काले-घने बादलों के साथ पूरे दिन होगी भारी बरसात

New Delhi : दिल्ली और इससे सटे NCR में मंगलवार की सुबह से ही मूसलाधार बारिश हो रही है. आसमान काला हो रखा है और घने काले बादल यह बता रहे हैं कि बारिश लंबे समय तक चलेगी. इसी के चलते मौसम विभाग ने आज के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया हुआ है. साथ ही, सावधानी बरतने की अपील भी की गई है. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले कुछ घंटों तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा. रेड अलर्ट के तहत आंधी और तूफान की भी आशंका जताई गई है.

दिल्ली में मंगलवार सुबह कहीं 6.30 तो कहीं 7.00 बजे से घमासान बारिश हो रही है. स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों को इसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा. ज्यादातर स्कूलों में ‘रेनी डे’ घोषित किया गया. वहीं, जलजमाव की वजह से सुबह ही ट्रैफिक जाम में लोगों को फंसना पड़ा. जगह-जगह पानी भरने से रास्तों पर चलना भी मुश्किल हो रहा है.

गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की सलाह

इस बीच गुरुग्राम प्रशासन ने आज (मंगलवार, 25 अगस्त) को स्कूलों के लिए ऑनलाइन क्लास और ऑफिस के लिए वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है.

Leave a Reply