प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे

New Delhi : संसद के मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में भी सरकार और विपक्ष में गतिरोध बरकरार है. मंगलवार को संसद परिसर में विपक्ष और सत्तापक्ष के सांसदों के बीच बहस देखने को मिली. एक मौका ऐसा आया जब प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसदों का सामना हुआ.

प्रियंका गांधी जब संसद की तरफ बढ़ीं तो बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी शर्म करो, शर्म करो के नारे लगाए. उनके हाथों में झारखंड में छात्रों पर हुई निर्दयता पर राहुल गांधी जवाब दो के पोस्टर थे. इस दौरान प्रियंका गांधी ने सांसद से कहा कि राहुल गांधी ने झारखंड के छात्रों से मुलाकात की और मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं.