वनविभाग ने सिरसका ग्राम पचांयत मे 1470 पौधो का रोपण कराया

  • सिरसका मे पौधरोपण करते वन विभाग के अधिकारी व गामीण

नकुड 8 जुलाई इंद्रेश। समीपवर्ती ग्राम सिरसका में ग्राम पंचायत ने तालाब के किनारे पौधारोपण किया । पौधारोपण में फलदार व औषधिय पौधो का रोपण किया गया।

ग्राम प्रधान पिंकी बौध ने बताया कि वन विभाग के डिप्टी देशराज सिंह ने ग्रामीणो सिद्धार्थ गोतम, अनिकेत कुमार, राजकुमार, सुखपालकश्यप, राकेश कुमार, ंसजीव कुमार ने तालाब के खसरा नंबर 125 किनारे 1470 पौधो का रोपण किया। पौधारोपण मे जामून, शीशम, सहजन, व अमरूद के पौधे लगाये गये।

कार्यक्रम में राष्टरीय लोकदल के अनुसुचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसमेर सिंह बोद्ध ने कहा कि वृक्ष आक्सीजन का उत्सर्जन करते है। जो जीवन के लिये एक आवश्यक तत्व है। इसके बिना जीवन संभव ही नंही है। पौधे वातावरण के तापमान को भी नियंत्रित करते है। वे धूप मे छाया देकर जीव को राहत देते है। बताया कि सिरसका ग्राम सभा ने विगत वर्ष भी शमशान भूमि मे 6700 पौधो का रोपण किया गया था।