• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Election 2022: अंबेडकरनगर में बोलीं अनुप्रिया पटेल, भाजपा सरकार में ही उत्तम प्रदेश की कल्पना साकार होगी

  • March 1, 2022
UP Election 2022: अंबेडकरनगर में बोलीं अनुप्रिया पटेल, भाजपा सरकार में ही उत्तम प्रदेश की कल्पना साकार होगी
  • UP Vidhan Sabha Election 2022 अंबेडकरनगर में भाजपा-अपना दल के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने पहुंचीं अनुप्रिया पटेल ने कहा भाजपा सरकार में ही उत्तर प्रदेश का विकास और खुशहाली संभव है। उप्र को उत्तम प्रदेश बनाने की कल्पना तभी साकार होगी जब यूपी में भाजपा की सरकार हो।

अंबेडकरनगर। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य कर राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार में देश मजबूत हुआ है। उत्तर प्रदेश देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाला राज्य है। यह सामान्य राज्य नहीं, बल्कि देश का बड़ा सूबा है। उत्तर प्रदेश की क्रांतिकारी धरती देश की राजनीति की दिशा तय करती है। वह भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा के पक्ष में टांडा के पकड़ी भोजपुर में दुर्गा मंदिर के समीप डड़वा के एक बाग में आयोजित जनसभा में बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ही उत्तर प्रदेश का विकास और खुशहाली संभव है। देश को आत्मनिर्भर बनाने तथा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की कल्पना तभी साकार हो सकती है, जब उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार रहे। कहा कि अपना दल और भाजपा का गठबंधन स्थाई और प्रभावी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने लोगों के जीवन को बदलने का प्रयास किया है, करोड़ों गरीबों को आवास, शौचालय, घरेलू गैस सिलिंडर आदि दिया है। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है।

महिलाओं के उत्थान के लिए काम किए गए, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम हुआ। पहले बिजली नहीं आती थी, अब समूचे प्रदेश को बिजली मिल रही है। अब गांव-गांव में इंटरनेट की सुविधा पहुंचानी है। कहा कि आज देश में राष्ट्रहित में कड़े और बड़े फैसले लेने वाली सरकार चल रही है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग का जिक्र करते हुए कहा कि यूक्रेन में फंसे लोगों की सरकार सकुशल वतन वापसी करा रही है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, टांडा विधायक संजू देवी, ओम प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

 

 

Post navigation

Prev
Next
मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- विरासत को कोसना बंद करें

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- विरासत को कोसना बंद करें

  • August 24, 2026
‘SIR में…’ प्रियांक खरगे का हमला! डीलिमिटेशन बिल पर भी भड़के

‘SIR में…’ प्रियांक खरगे का हमला! डीलिमिटेशन बिल पर भी भड़के

  • August 24, 2026
‘झूठ बोलने का ठेका…’, आरक्षण पर अखिलेश के बयान पर बरसे ओपी राजभर

‘झूठ बोलने का ठेका…’, आरक्षण पर अखिलेश के बयान पर बरसे ओपी राजभर

  • August 24, 2026
‘तेल की एक भी बूंद नहीं की जाएगी एक्सपोर्ट अगर…’, अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों से भड़का ईरान

‘तेल की एक भी बूंद नहीं की जाएगी एक्सपोर्ट अगर…’, अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों से भड़का ईरान

  • August 24, 2026
अभिजीत दीपके की केंद्र सरकार को चेतावनी, वादे पूरे नहीं हुए तो फिर शुरू होगा छात्र आंदोलन

अभिजीत दीपके की केंद्र सरकार को चेतावनी, वादे पूरे नहीं हुए तो फिर शुरू होगा छात्र आंदोलन

  • August 24, 2026
दिल्ली से बिहार तक 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली से बिहार तक 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

  • August 24, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मनुस्मृति पर राहुल गांधी के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- विरासत को कोसना बंद करें August 24, 2026
  • ‘SIR में…’ प्रियांक खरगे का हमला! डीलिमिटेशन बिल पर भी भड़के August 24, 2026
  • ‘राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं’, कांग्रेस पर बरसे CM योगी August 24, 2026
  • अयोध्या में मछली भोज विवाद पर अजय राय का आया बयान, कहा- …बिना प्याज-लहसुन August 24, 2026
  • ‘झूठ बोलने का ठेका…’, आरक्षण पर अखिलेश के बयान पर बरसे ओपी राजभर August 24, 2026
  • ‘तेल की एक भी बूंद नहीं की जाएगी एक्सपोर्ट अगर…’, अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंधों से भड़का ईरान August 24, 2026
  • वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी नसीहत, दिग्गज ने रेड बॉल क्रिकेट में सफल होने का दिया गुरुमंत्र, कहा- ‘बैलेंस बनाना होगा’ August 24, 2026
  • अभिजीत दीपके की केंद्र सरकार को चेतावनी, वादे पूरे नहीं हुए तो फिर शुरू होगा छात्र आंदोलन August 24, 2026
  • लखनऊ पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- IIT जाने से पहले यहीं की थी पढ़ाई August 24, 2026
  • दिल्ली से बिहार तक 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं August 24, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021