• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पेगासस फोन टैपिंग मामले में ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, दो पूर्व जज की अध्यक्षता में जांच आयोग का किया गठन

  • July 26, 2021
पेगासस फोन टैपिंग मामले में ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, दो पूर्व जज की अध्यक्षता में जांच आयोग का किया गठन
  • दिल्ली रवाना होने से पहले ममता ने किया बड़ा एलानसुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के दो पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन। ममता ने कहा कि पेगासस के नाम पर न्यायालय से लेकर सभी को नजरबंदी करके रखा है। उन्हें विश्वास था कि केंद्र सरकार जांच कराएगी।

कोलकाता। कथित पेगासस जासूसी मामले में जारी सियासत के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को जांच आयोग का गठन करने की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट एवं कलकत्ता हाई कोर्ट के दो पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया गया है। चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली रवाना होने से पहले ममता की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ममता ने इसका एलान किया।

गौरतलब है कि बंगाल पहला राज्य है, जहां इस मामले में जांच आयोग का गठन किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली रवाना होने से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। ममता ने कहा कि पेगासस के नाम पर न्यायालय से लेकर सभी को नजरबंदी करके रखा है। उन्हें विश्वास था कि केंद्र सरकार जांच कराएगी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से भी अनुरोध किया था कि वह पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल करके नेताओं, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों आदि को निशाना बनाने वाले कथित जासूसी प्रकरण का संज्ञान ले।

ममता ने कहा कि उनके आह्वान के बाद भी केंद्र सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। इस कारण उन्हें बाध्य होकर यह निर्णय लेना पड़ा है। ममता ने दावा किया, ‘हमारे फोन भी टैप किए जा रहे हैं। न केवल टेप किए जा रहे हैं..यह एक रिकॉर्डर की तरह है। विपक्ष के सारे नेता जानते हैं कि हमारे फोन टेप किए जा रहे हैं।’

ममता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के रिटायर्ड न्यायाधीश के नेतृत्व में जांच की जाएगी। वह देखेंगे कि कौन हैकिंग कर रहा है और कैसे कर रहा है और किस तरह से सभी का मुंह बंद कर दिया है। कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ज्योतिर्मय भट्टाचार्य और न्यायाधीश मदन भीमराव लोकुर के नेतृत्व में जांच आयोग का गठन किया गया है। लोकुर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रह चुके हैं।

ममता ने सुप्रीम कोर्ट से जांच का किया था अनुरोध

बता दें कि इसके पहले ममता ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया था कि वह पेगासस स्पाईवेयर का इस्तेमाल करके नेताओं, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों आदि को निशाना बनाने वाले कथित जासूसी प्रकरण का संज्ञान ले।

ममता ने अपने फोन के कैमरे पर चिपका दिया है टेप

बता दें कि इसके पहले मुख्यमंत्री ने अपने फोन के कैमरे पर मोदी सरकार द्वारा कथित जासूसी के विरोध में हाल में टेप चिपका दिया था। दरअसल ममता व उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी (उनके भतीजे) और प्रशांत किशोर (चुनाव रणनीतिकार) की कथित जासूसी को लेकर हमलावर हैं। तृणमूल पेगासस के मुद्दे पर लगातार भाजपा सरकार पर हमला बोल रही है और पार्टी के सांसद लगातार सदन में भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

Post navigation

Prev
Next
NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले

  • September 26, 2026
‘अर्बन माइंडसेट’ लिखी टी-शर्ट पर टिप्पणी, SUV से पीछा कर छात्रा से छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार

‘अर्बन माइंडसेट’ लिखी टी-शर्ट पर टिप्पणी, SUV से पीछा कर छात्रा से छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार

  • September 26, 2026
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की अजय देवगन ने की सफाई, अमृता फडणवीस का दिया साथ, चलाया स्वच्छता अभियान

गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की अजय देवगन ने की सफाई, अमृता फडणवीस का दिया साथ, चलाया स्वच्छता अभियान

  • September 26, 2026
ज्ञानेश कुमार को लेकर केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- ‘जाना तय, कांग्रेस करके दिखाएगी’

ज्ञानेश कुमार को लेकर केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- ‘जाना तय, कांग्रेस करके दिखाएगी’

  • September 26, 2026
वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या?

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या?

  • September 26, 2026
शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

  • September 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले September 26, 2026
  • ‘अर्बन माइंडसेट’ लिखी टी-शर्ट पर टिप्पणी, SUV से पीछा कर छात्रा से छेड़छाड़; दो आरोपी गिरफ्तार September 26, 2026
  • GenZ वोटरों को रोकने के बाद अब स्पेशल कैंप लगाने का दिया जा रहा आदेश, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया एक और आरोप September 26, 2026
  • गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की अजय देवगन ने की सफाई, अमृता फडणवीस का दिया साथ, चलाया स्वच्छता अभियान September 26, 2026
  • ज्ञानेश कुमार को लेकर केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- ‘जाना तय, कांग्रेस करके दिखाएगी’ September 26, 2026
  • 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी September 26, 2026
  • वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या? September 26, 2026
  • UNGA में शहबाज शरीफ के कश्मीर बयान पर भारत का पलटवार, पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को घेरा September 26, 2026
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 133 गवाह, CCTV से बैंक खातों तक पुलिस ने जुटाए साक्ष्य September 25, 2026
  • गहलोत का BJP पर निशाना, ‘राजस्थान निकाय चुनाव में हुई वोटों की लूट’ September 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021