• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

27 देशों में मंकीपाक्स के 780 मामलों की पुष्टि, WHO ने बताए रोकने के 5 उपाय

  • June 6, 2022
27 देशों में मंकीपाक्स के 780 मामलों की पुष्टि, WHO ने बताए रोकने के 5 उपाय
  • कुछ ही समय में मंकीपॉक्स 27 देशों में फैल चुका है और इसके मामले बढ़कर 780 से अधिक हो गए हैं। WHO इस बीमारी को गंभीरता से ले रहा है और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।

जेनेवा। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि विश्व के गैर स्थानिक 27 देशों में मंकीपाक्स के 780 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। गैर स्थानिक वो देश हैं जहां यह बीमारी बाहर से आई है। संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक स्वास्थ्य संस्था ने कहा है कि 29 मई के बाद से गैर स्थानिक देशों में मंकीपाक्स के मामलों में 203 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि 13 मई से दो जून के बीच इन देशों में मंकीपाक्स के कुल मामले 257 से बढ़कर 780 हो गए हैं। इस तरह में इनमें 523 की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इन देशों में मंकीपाक्स की वजह से अभी कोई मौत होने की खबर नहीं है।

मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) सहित दुनियाभर के बड़े स्वास्थ्य संगठनों ने चिंता जताई है। डब्ल्यूएचओ इस बीमारी को गंभीरता से ले रहा है और मंकीपॉक्स वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है। संगठन ने कहा है कि यह वायरस शुरुआती चरण में और इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने बहुत जरूरी हैं।

डब्ल्यूएचओ की अधिकारी मारिया वैन कारखेव ने कहा है कि मंकीपॉक्स क्या है और क्या नहीं, इसके बारे में जागरूकता बढ़ानी होगी। इस वायरस को लेकर हमें निगरानी बढ़ानी होगी। चलिए जानते हैं कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए संगठन ने क्या उपाय बताए हैं।

खतरे वाले देशों में मेडिकल क्लिनिक बढ़ाने पर जोर

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि जिन देशों में मंकीपॉक्स बढ़ रहा है, उन देशों के अलावा खतरे वाए सभी देशों में स्वास्थ्य क्लीनिकों को लैस करने की आवश्यकता है ताकि यह पहचानने में सक्षम हो सके कि मंकीपॉक्स क्या है और यह सुनिश्चित किया जा सके कि किन लोगों को मंकीपॉक्स होने का संदेह है, ताकि उन्हें उचित देखभाल मिल सके।

वायरस को इंसान से इंसान में फैलने से रोकना प्राथमिकता

संगठन ने इस बात पर जोर दिया है कि वायरस को इंसान से इंसान में फैलने से रोकना होगा। हम गैर-स्थानिक देशों में ऐसा कर सकते हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम ऐसी स्थिति में हैं जहां हम शीघ्र पहचान के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए पीड़ितों को अलग करना, आइसोलेशन को बढ़ावा देना, समुदायों के साथ बात करना और समुदायों को सुनना और उनके साथ जुड़ना जैसे काम किये जा सकते हैं।

फ्रंटलाइन वर्कर्स की सुरक्षा जरूरी

उन्होंने यह भी कहा, हम फ्रंटलाइन वर्कर्स की भी सुरक्षा करना चाहते हैं। कोई भी जो परीक्षण के लिए नमूने ले रहा है या व्यक्तियों की देखभाल कर रहा है, उन्हें सही जानकारी होना जरूरी है। इसके अलावा उनके पास सही व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण होने जरूरी हैं और हम सभी काउंटरमेशर्स का उपयोग करना चाहते हैं।

टीकों का सही इस्तेमाल जरूरी

डब्ल्यूएचओ की वैज्ञानिक मारिया वैन कारखेव ने कहा है कि बीमारी के लिए एंटीवायरल और वैक्सीन हैं लेकिन हमें इनका उचित तरीके से उपयोग करना होगा। बहुत से लोगों को इसकी जानकारी नहीं है कि इन टीकों की वजह से बीमारी का जोखिम का किया जा सकता है

मंकीपॉक्स के बारे में सही जानकारी जरूरी

उन्होंने पांचवा और सबसे जरूरी पॉइंट में कहा कि मंकीपॉक्स क्या है, इस बारे में लोगों में सही जानकारी देना बहुत जरूरी है। क्योंकि इसे लेकर कई भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही है। ऐसे में विशेषज्ञों के साथ मिलकर एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है और मंकीपॉक्स को लेकर विस्तार से विचार कर लोगों को सही जानकारी दी जाएगी।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी?

‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी?

  • February 13, 2026
‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी

  • February 13, 2026
‘साइकिल’ पर सवार हो सकते हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूपी चुनाव से पहले सपा को मिलने जा रहा बड़ा मुस्लिम चेहरा

‘साइकिल’ पर सवार हो सकते हैं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, यूपी चुनाव से पहले सपा को मिलने जा रहा बड़ा मुस्लिम चेहरा

  • February 13, 2026
दिल्ली सरकार ने बदले राशन कार्ड के नियम, अब बुजुर्ग महिला ही मानी जाएगी परिवार की मुखिया

दिल्ली सरकार ने बदले राशन कार्ड के नियम, अब बुजुर्ग महिला ही मानी जाएगी परिवार की मुखिया

  • February 13, 2026
सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

सपा प्रवक्ता मनोज यादव गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता, पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

  • February 13, 2026
बांग्लादेश की आजादी के बाद ढाका से चुना गया पहला हिंदू सांसद, BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय ने जमात कैंडिडेट को हराया

बांग्लादेश की आजादी के बाद ढाका से चुना गया पहला हिंदू सांसद, BNP के गयेश्वर चंद्र रॉय ने जमात कैंडिडेट को हराया

  • February 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘बीजेपी से एक करोड़ रुपये लेकर समर्थन दे दिया’, उद्धव और राज ठाकरे में फिर शुरू हुई दूरी? February 13, 2026
  • पीड़ित ने फर्जी बैनामे, धमकी देने और निर्माण कार्य में बाधा का लगाया आरोप February 13, 2026
  • 29वीं अंतर जनपदीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य समापन, पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित February 13, 2026
  • मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार को न्यायिक अधिकारियों ने दिए दिशा-निर्देश February 13, 2026
  • सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों को दिया विशेष प्रशिक्षण February 13, 2026
  • रमजान एवं ईद तथा महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों के संबंध में शांति समिति की हुई बैठक February 13, 2026
  • केवाईसी: सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम’ को लेकर मेगा कैंप आयोजित February 13, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय गंगोह में छात्र एवं छात्राओं के लिए फिल्म “गोदान” देखने के लिए एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया February 13, 2026
  • ‘पुरानी इमारतें ब्रिटिश साम्राज्य का प्रतीक थीं’, सेवा तीर्थ से पहले संबोधन में बोले PM मोदी February 13, 2026
  • विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, ‘धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे’ February 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez