राजस्थान: व्रत में भगर खाने से बिगड़ी 50 लोगों की तबीयत, फूड पॉइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती

जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर में फूड पॉइजनिंग के चलते 50 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। सभी का अस्पताल जैसलमेर के एक अस्पताल में चल रहा है।
भगर खाने से बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि व्रत के दौरान कई लोगों ने भगर खा लिया था। भगर खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी। इन लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। इलाज के लिए फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Rajasthan | Around 50 people admitted to a hospital in Jaisalmer after they experienced vomiting and diarrhoea upon consuming Bhagar during their fast. pic.twitter.com/jQcGDwrhBa
मामले की जांच शुरू
फूड इंस्पेक्टर प्रवीण चौधरी ने इस मामले में अधिक जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मरीजों ने उपवास के दौरान भगर खा लिया था। मरीजों ने भगर बनाने वाली कंपनी का नाम बताया है। इसकी जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि विक्रेताओं को इसे बेचने से मना किया गया है। सैंपल की जांच की जाएगी और उन्हें नष्ट किया जाएगा।