• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

जायडस की कोरोना वैक्सीन को जल्द भारत में मिल सकती है मंजूरी, 12 से 18 साल के बच्चों को लगेगा टीका

  • July 12, 2021
जायडस की कोरोना वैक्सीन को जल्द भारत में मिल सकती है मंजूरी, 12 से 18 साल के बच्चों को लगेगा टीका
  • भारत में जायडस कैडिला की कोरोना वैकसीन जायकोव-डी को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी जल्द मिल सकती है। सूत्रों का कहना है कि विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) इस सप्ताह होने वाली बैठक में जाइडस द्वाैरा जमा किए गए डेटा की समीक्षा करेगी

नई दिल्ली। कोरोना की तीसरी संभावित लहर से आशंकित देशवासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। देश की एक स्वदेशी वैक्सीन बाजार में जल्द आने को तैयार है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से कुछ दिनों में जायडस कैडिला (Zydus Cadila) की कोरोना वैकसीन जायकोव-डी (ZyCoV-D) को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मिल सकती है। तीन डोज वाली डीएनए आधारित यह वैक्सीन 12 से 18 साल उम्र के बच्चों समेत सभी लोगों पर कारगर है। यह दुनिया की पहली डीएनए आधारित वैक्सीन है।

जायडस ने अपनी कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से मंजूरी मांगी है। कंपनी ने इस वैक्सीन के तीसरे चरण का परीक्षण पूरा कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) इस सप्ताह होने वाली बैठक में जायडस द्वारा जमा किए गए डेटा की समीक्षा करेगी। अगर डेटा संतुष्ट पाया जाता है तो डीसीजीआइ से अंतिम मंजूरी कुछ दिनों में दी जा सकती है।

जायकोवी-डी डीएनए आधारित वैक्सीन है। इसमें कोरोना वायरस का जेनेटिक कोड है जो टीका लगवाने वाले के शरीर में इम्यून सिस्टम को सक्रिय करता है। यह दुनिया की पहली डीएनए आधारित वैक्सीन है। जबकि भारत की दूसरी स्वदेशी वैक्सीन है जिसने आपातकालीन उपयोग के लिए आवेदन किया है।

भारत ने कोरोना के खिलाफ कोवैक्सिन (भारत बायोटेक), कोविशील्ड (सीरम इंस्टीट्यूट) और रूसी स्पुतनिक वी को मंजूरी दी है। इसके अलावा मार्डना वैक्सीन के आयात को हाल ही में मंजूरी दी गई है। जायकोवी-डी तीन डोज वाला टीका है। पहला टीका लेने के 28वें दिन दूसरी और 56वें दिन तीसरी डोज लेनी होगी। जायकोवी-डी को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए दो से आठ डिग्री सेल्सियस तक भंडारण करना होगा।

 


Post navigation

Prev
Next
‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

  • March 14, 2026
कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

  • March 14, 2026
‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

  • March 14, 2026
यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

  • March 14, 2026
LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

  • March 14, 2026
सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026
  • यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश March 14, 2026
  • Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार March 14, 2026
  • LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद March 14, 2026
  • राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’ March 14, 2026
  • यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल March 14, 2026
  • ‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव March 14, 2026
  • सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez