shobhit University Gangoh
 

प्रयागराज मेले की घटना के विरोध में युवा एकता सेवा समिति ने किया प्रदर्शन, भूख हड़ताल पर बैठे आशीष सैनी

प्रयागराज मेले की घटना के विरोध में युवा एकता सेवा समिति ने किया प्रदर्शन, भूख हड़ताल पर बैठे आशीष सैनी
  • सहारनपुर में भूख हड़ताल पर बैठे युवा एकता सेवा समिति के पदाधिकारी।

सहारनपुर। प्रयागराज मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई धक्का-मुक्की व मारपीट की घटना के विरोध में युवा एकता सेवा समिति के युवा प्रदेशाध्यक्ष आशीष सैनी अपने साथियों सहित भूख हड़ताल पर बैठ गए। संगठन ने इस घटना को सनातन धर्म के चारों मठाधीशों और संपूर्ण सनातन संस्कृति का अपमान बताया।

युवा प्रदेशाध्यक्ष आशीष सैनी ने बताया कि उन्होंने 18 जनवरी से भूख हड़ताल पर बैठने की सूचना पूर्व में ही प्रशासन को दे दी थी। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा विरोध प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया गया और उनके आवास पर पुलिस बल भेजा गया, लेकिन प्रशासन अपने प्रयासों में सफल नहीं हो सका। इसके बाद आशीष सैनी पुलिस सुरक्षा से निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया। प्रदर्शन के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

आशीष सैनी ने कहा कि यदि प्रशासन आम जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहा है, तो शंकराचार्य जैसे महान संतों की सुरक्षा कैसे करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक प्रशासन इस घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण कुमार, तहसील उपाध्यक्ष प्रमोद, हरिओम गुप्ता, मोहित शर्मा, दीपक कुमार सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jamia Tibbia