चरित्रवान, गुणवान युवा ही समाज और देश की नींव: भगवान

चरित्रवान, गुणवान युवा ही समाज और देश की नींव: भगवान
  • देवबंद के पूरनचंद साहनी इंटर कालेज में बच्चों को संस्कारी बनने की सीख देते ब्रह्मद्दकुमार भगवान।

देवबंद: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विद्यालय की ओर से शनिवार को लाला पूरनचंद साहनी मैमोरियल इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में बच्चों को चरित्रवान और गुणवान बनने की सीख दी गई।
माउंट आबू से आए ब्रह्मकुमार भगवान ने कहा कि चरित्रवान, गुणवान युवा ही देश की नींव है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद डाक्टर, इंजीनियर एवं अधिकारी बनकर धनोपार्जन कर सुख-सुविधा युक्त जीवन निर्वाह करना चाहते हैं। लेकिन जब उनका उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पाता है तो उनका मन असंतुष्ट हो जाता है। इससे उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ा जाता है और शिक्षा से प्राप्त उपलब्धियां उन्हें निरर्थक लगने लगती है।

उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें जीवन में किसी भी विपत्ति से घबराना नहीं चाहिए बल्कि अपने लक्ष्य को पाने के लिए संघर्ष करते रहना चाहिए। कहा कि हमें नैतिक मूल्यों से व्यक्तित्व में निखार और व्यवहार में सुधार करने की भी शिक्षा लेनी चाहिए। बीके जगपाल ने भी विचार रखें। प्रधानाचार्य डा. सुनीता शाही, बीके मनीषा, रामकुमार, मनोज कुमार, केहर सिंह, अशोक कुमार, मधुबलिका आदि मौजूद रहे।