पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट की मांग को लेकर युवा रालोद ने सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी विपिन द्विवेदी को सौंपकर पुलिस भर्ती में आयु में 3 वर्ष की छूट दिलाए जाने की मांग की।

युवा रालोद कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बृजवीर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर एकत्र होकर जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस भर्ती में आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए रालोद जिलाध्यक्ष राव कैसर, प्रदेश महासचिव चै. धीरसिंह, प्रदेश सचिव अयूब हसन व महानगर अध्यक्ष भूषण चैहान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। पुलिस भर्ती में आयु सीमा न बढ़ाना इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि रालोद अध्यक्ष जयंत चैधरी युवाओं के भविष्य को लेकर गम्भीर हैं। युवाओं के भविष्य के लिए उनके निर्देशानुसार रालोद सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगा। प्रदर्शनकारियों में नजाकत अली, देवेंद्र चैधरी, मुमताज अली, सदाकत अली, तनवीर चैधरी, राव फरमान, पार्षद आसिफ, प्रवेश कश्यप, अतुल फंदपुरी, अजाउरर्हमान, श्रवण काम्बोज, विशाल काम्बोज, मौ. कासिम मिर्जा, फारूख अब्बासी, उवैस राव आदि मौजूद रहे।