shobhit University Gangoh
 

सडक हादसे साल्हापुर निवासी युवक की मौत, परिवार मे मचा कोहराम

सडक हादसे साल्हापुर निवासी युवक की मौत, परिवार मे मचा कोहराम

नकुड 10 फरवरी इंद्रेश। नकुड सरसावा रोड पर संापला के पास एक सडक हादसे मे युवक की मौत हो गयी। घटना से मृतक युवक परिवार मे कोहराम मच गया।

साल्हापुर निवासी अनिल पुत्र समेरचंद हरियाणा के कलानौर मे एक पेटरालपंप पर काम करता था। मंगलवार को वह पंप से अपनी बाईक से अपने गांव साल्हापुर वापस आ रहा था। सांपला गांव के पास कोई वाहन उसकी बाईक मे टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। जिससे अनिल की बाईक चकनाचूर हो गयी। अनिल भी उछलकर सडक पर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर बडी संख्या मे ग्रामीण एकत्रित हो गये। उन्होंने सरसावा व नकुड पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद देानो थानो की पुलिस मौके पर पंहुची। पंरतु मामला नकुड थानाक्षेत्र को होने के चलते नकुड पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा। अनिल की मौत की सूचना मिलते ही अनिल के परिवार मे कोहराम मच गया।

 

Jamia Tibbia

Leave a Reply