पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की युवा महानगर कार्यकारिणी घोषित

- सहारनपुर में पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का मंचासीन दृश्य।
सहारनपुर। पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की बैठक में युवा महानगर अध्यक्ष गुफरान मलिक व युवा महानगर महासचिव शौकीन अलवी के नेतृत्व में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपकर शपथ दिलाई गई।
स्थानीय आईटीसी रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार की मौजूदगी में युवा महानगर अध्यक्ष गुफरान मलिक ने महानगर कार्यकारिणी का गठन करते हुए अमित कुमार को उपाध्यक्ष शौकीन अलवी को महासचिव, हैदर अली को कोषाध्यक्ष, मोहिन सलमानी, सौराज, एहसान, सागर कुमार, नदीम, बृजेश कुमार, शावेज मलिक, प्रिंस पाल, सलमान व तिलक सहगल को सचिव मनोनीत करने की घोषणा की।
इसके अलावा मौ. आजाद को मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की गई। प्रदेशाध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा, प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार ने सभी पदाधिकारियों को व्यापारी हित में काम करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हरपाल सिंह वर्मा व अनुज गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल दिन-प्रतिदिन वट वृक्ष की भांति बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अन्य प्रदेशों में स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया जा रहा है उसी तरह उत्तर प्रदेश में स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए।
प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार व जिलाध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि व्यापार मंडल का हरेक पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर व्यापारियों का शोषण व उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा व्यापारियों के मान-सम्मान की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ी जाएगी। इस दौरान संजय विश्वकर्मा, राकेश वर्मा, पंकज गौतम, मोनू शर्मा, राजेश धीमान, डा. मुनीर अहमद गंगोह, जैद चौधरी रामपुर मनिहारान, अनवर अली, राकेश कश्यप, सतपाल गौतम, संजय जैन, संदीप कुमार, रविंद्र तोमर, हरीश वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।