व्यापार मंडल की युवा जिला इकाई घोषित

व्यापार मंडल की युवा जिला इकाई घोषित
  • सहारनपुर में युवा जिला इकाई की घोषणा करते व्यापारी नेता।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रोहित घई ने युवा जिला इकाई का गठन करते हुए संयम सेठी को जिलाध्यक्ष, तनुज शर्मा व सार्थक वालिया को महामंत्री तथा अमित खेड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रोहित घई ने युवा जिला इकाई का गठन करते हुए सिद्धार्थ छाबड़ा को चेयरमैन, संयम सेठी को जिलाध्यक्ष, उमंग खुंगर व पावस अरोड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तनुम शर्मा व सार्थक वालिया को महामंत्री, अमित खेड़ा को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

इसके अलावा मुख्य कार्यकारिणी में आशु बजाज को जिला उपाध्यक्ष व सचिन घई को वरिष्ठ मंत्री को मनोनीत करने की घोषणा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रोहित घई, जिला महामंत्री संजीव गक्खड़, आशु निरंकारी व सुनील शर्मा ने कहा कि व्यापार मंडल को और गति प्रदान करने के लिए युवा जिला इकाई का गठन किया गया है ताकि अधिक से अधिक युवाओं को व्यापार मंडल से जोडऩे का काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल किसी भी सूरत में व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेगा।

उन्होंने स्थानीय निकाय चुनाव में अधिक से अधिक व्यापारियों को टिकट देने की भी मांग की। कार्यक्रम में मतीश्वर चानना, कमल अरोड़ा, सुनील ठाकुर, असीम अरोरा, मिखाइल मल्होत्रा, अक्षु छाबड़ा, नीरज अरोरा, सौरभ बब्बर, रविंद्र डोगरा, अंशुल गुप्ता, विपिन बजाज आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 


विडियों समाचार