अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा जिला इकाई घोषित

सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने जिला युवा इकाई का गठन करते हुए देवांश गांधी को जिलाध्यक्ष, हिमांशु धवन को जिला महामंत्री व अक्षत त्यागी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
स्थानीय जीपीओ रोड स्थित एक होटल के सभागार में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जिला युवा इकाई में देवांश गांधी को जिलाध्यक्ष, चेतन भाटिया को कानूनी सलाहकार, मोरिस भंडारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आशुतोष कपूर, सक्षम मंनचंदा, हितेष कपिल, हिमांग वैश्य को जिला उपाध्यक्ष, हिमांशु धवन को जिला महामंत्री, सक्षम कपूर, रमन वर्मा, सानिध्य बरेजा, नीतीश मनचंदा, रंचित अरोड़ा, विशाल अरोड़ा को जिला मंत्री, राकेश बिंद को मीडिया प्रभारी, अर्पित कालरा को सह मीडिया प्रभारी, ऋत्विक बजाज को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, संजय सक्षम पोपली को सह सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि विशाल तनेजा, राघव बावा, अमित गुप्ता, रहत नरूला, गुरजोत सिंह बग्गा, दीपक कुमार व चरणप्रीत सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
श्री विरमानी ने कहा कि ऑनलाईन ट्रेडिंग आज हमारे फुटकर व्यापार के लिए खतरे की घंटी है। इसके कारण फुटवर व्यापारी के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो गया है। केंद्र सरकार को इस पर कड़े नियम बनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि फुटकर व्यापार समाप्त होने से करोड़ों व्यापारी बेरोजगार होंगे और इससे करोड़ो परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यापार करने वाली कम्पनियां राजस्व का भारी नुकसान कर रही हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल लगातार केंद्र व राज्य सरकारों को अवगत कराने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने व्यापारी समाज का आह्वान किया कि सभी व्यापारिक प्रतिनिधियों को ऑनलाइन ट्रेडिंग बहिष्कार अपने परिवार से ही शुरू करना चाहिए। वार्ता में वरिष्ठ जिला महामंत्री अनित गर्ग, महामंत्री हर्ष डाबर, महानगर अध्यक्ष स. गुरमेहर सिंह, अश्विनी अरोड़ा, विनीत विरमानी, रजत मित्तल, स. तरणजीत सिंह बग्गा, शांतनु ठकराल, मनोज चिटकारा, राजेश ग्रोवर, अमरदीप सिंघल, स. गुरदीप सिंह मोंटी, राजन अरोड़ा आदि मौजूद रहे।