व्यापारी सुरक्षा फोरम की युवा जिला कार्यकारिणी घोषित

- सहारनपुर में व्यापारी सुरक्षा फोरम के नवनियुक्त पदाधिकारी।
सहारनपुर [24CN]। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के युवा जिलाध्यक्ष रवि वैश्य ने अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हुए अरविंद गोयल व शिवा गांधी को जिला महामंत्री तथा चिराग गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
स्थानीय पुल दाल मंडी स्थित एक मार्किट में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान की संस्तुति पर युवा जिलाध्यक्ष रवि वैश्य ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि कार्यकारिणी में पीयूष जैन को जिला संयोजक, सुमेर सिंह शेखावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमित जसूजा, अभिनंदन सैनी, अंशु कक्कड़, हितैष गुलाटी को उपाध्यक्ष, शिवा गांधी व अरविंद गोयल को जिला महामंत्री, विमल परूथी, यशु शर्मा को वरिष्ठ मंत्री, अभिनंदन सैनी, जतिन अरोड़ा, मोनू, अंकित अरोड़ा, प्रदीप सैनी, हितैष गोयल को मंत्री, चिराग गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा सीमांत वशिष्ठ को मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए अपनी भूमिका निभाते हुए काम करें। जिला महामंत्री मनोज ठाकुर ने कहा कि युवा व्यापारी ही व्यापार मंडल की नींव हैं। इसलिए युवा व्यापारी किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करें, पूरा संगठन उनके साथ है। उन्होंने कहा कि बाजारों में किसी भी विभाग के अधिकारियों का उत्पीडऩ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रवीण छाबड़ा, राजकुमार कालड़ा, विजय गुप्ता, स. कमल चुग, प्रदीप शर्मा, सर्विष्ठ गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।