आमने सामने से बाईक टकराई , युवक की मौत

नकुड 28 मार्च इंद्रेश। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नयागांव रोड पर एक सडक दुर्घटना मे युवक की मौत हो गयी।

घटनाक्रम के अनुसार नकुड निवासी आदिल फ्रिज आदि इलेक्टरोनिक्स के सामान की मरम्मत करने का काम करता था। शनिवार को वह फ्रिज ठीक करने के लिये कुराली जा रहा था। भगवानपुर के पास उसकी बाईक सामने से आ रही बाईक से टकरा गयी। इसी बीच एक तीसरी बाईक भी उनसे टकरा गयी।

हादसे कई लोग घायल हो गये। जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जंहा चिकित्सको ने आदिल को मृत घोषित कर दिया। आदिल के परिजनो का कहना है कि पिछले वर्ष आदिल का दिल्ली मे केंसर का आपरेशन हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गयां। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पेास्टमार्टम के लिये भेज दिया।


Leave a Reply