shobhit University Gangoh
 

नकुड कोतवाली के गांव पदमनगली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत

नकुड कोतवाली के गांव पदमनगली में युवक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत
  • परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

नकुड [इन्द्रेश त्यागी]। थानाक्षेत्र के ग्राम पदमनगली मे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मृत्यु हो गयी। परिजनो ने दो युवको पर शक जाहिर करते हुए कोतवाली में रिर्पोट दर्ज करायी है।

बताया जाता है कि पदमनगली निवासी नरेश का 19 वर्षीय पुत्र टिंकू की मंगलवार रात मे संदिग्ध परिस्थितियो मे मृत्यु हो गयी। कोतवाली मे दी लिखित तहरीर मे परिजनो ने कहा है कि मंगलवार को शाम गांव के ही दो युवक टिंकू को घर से बुलाकर ले गये थे। रात मे वह वापस घर आकर सो गया। देर रात परिजनो ने उसे देखा तो घर मे हडकंप मच गया। उसे तुरंत नकुड मे सीएचसी पर लाया गया। जंहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणो ने थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

उधर मृतक युवक के भाई प्रवीण ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर गांव के दो युवको पर टिंकू की हत्या करने का शक जाहिर किया है। उनका कहना है कि आरोपी युवक रात मे मृतक युवक को घर से बुलाकर ले गये थे। जिन्होने युवक को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने मामले की रिर्पोट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Jamia Tibbia